कैंट में सरदार पटेल के जयघोषों से गूंज उठा आकाश
लौह पुरुष के 150वें जयन्ती वर्ष पर निकाली एकता यात्रा, डिप्टी सीएम ने किया प्रतिभाग
सरदार पटेल का जीवन हमारे लिए प्रेरणाः ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री के साथ हजारों ने की पदयात्रा
लखनऊ, 18 नवंबर : भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का आदर्श जीवन हमारे लिए प्रेरणा है। उन्होंने अंग्रेजों द्वारा दिए गए पद को ठुकराते हुए आजादी के संग्राम में अपनी अमिट छाप छोड़ी। सरदार पटेल का व्यक्तित्व एवं कृतित्व सदैव हमारे दिलों में रहेगा। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।
मंगलवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई एकता यात्रा में डिप्टी सीएम के साथ हजारों लोगों ने पदयात्रा कर सामाजिक एकता का संदेश दिया। पदयात्रा के उपरांत जनसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्श जीवन को स्मरण करते हुए एकता यात्राओं (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कैंट क्षेत्र में एकता यात्रा निकाली गई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ हजारों लोगों ने कदमताल करते हुए सरदार पटेल के नारे लगाए।
हजारों लोगों द्वारा एकसाथ किए गए जयघोषों से आकाश गुंजाएमान हो उठा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरदार पटेल का अद्म्य संकल्प एवं अटूट नेतृत्व की शक्ति हमें बहुत कुछ सिखाती है।
आधुनिक एवं विकसित भारत की नींव रखने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है। उन्होंने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश की आजादी के बाद 560 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र में एकीकृत करने का महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया। अखंड भारत बनाने के लिए सदैव उन्हें याद किया जाएगा। सरदार वल्लभभाई पटेल की अटूट निष्ठा हम सभी को एक सशक्त संगठित आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सदैव प्रेरणा देती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी एकता के मंत्र को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के रूप में आगे बढ़ाया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर कच्छ से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत की भावना को और मजबूत किया।
विकास पथ पर अग्रसर नया भारत
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ भारत विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में विकास की राजनीति स्थापित की है। उनके नेतृत्व में भारत ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ मंत्र के साथ तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। डिप्टी सीएम ने लोगों से आग्रह किया कि सभी स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं और उन्हें जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि हम सब एक होकर 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में योगदान दें।
इनकी रही उपस्थिति
एकता यात्रा एवं जनसभा में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी, यात्रा संयोजक विनायक पांडे, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, महेंद्र लोधी, मान सिंह, हरशरण लाल गुप्ता, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, नानक चंद्र लखमानी, अशोक तिवारी, योगेंद्र पटेल, हेमंत दयाल, श्रवण नायक, गिरीश मिश्रा, नरेंद्र पाल, पीयूष दीवान, सुधीर मिश्रा, आदर्श मिश्रा, चरणजीत गांधी, मानस बाहरी, सुशील तिवारी, परविंदर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, आशीष हितैषी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Read More :
Voter List Rahul Gandhi : नया खुलासा
Video Nitin Gadkari : खराब सड़कों को लेकर बड़ा फैसला
Tira makes its first move into makeup category with the launch of Peptints









Post a Comment