डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक : प्रत्येक मरीज को इलाज मुहैया कराया जाए
स्वास्थ्य केंद्र पर समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार की ओर से बजट की कोई कमी नहीं है। पूरे प्रदेश के अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है।
अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना हो रही है। सरकार की मंशा आमजन को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य केदो पर अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना के साथ ही विभिन्न तरह की जांचों की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को इलाज मुहैया कराया जाए। अस्पताल में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर भी डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। दवाओं के स्टॉक के साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में भी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी।


Post a Comment