रिलायंस की पेट-केयर मार्केट में एंट्री : साइंटिफिक न्यूट्रिशन वाला “वैगीज़”अब भारत में
• पालतू जानवरों के लिए रिलायंस का नया पेट फूड ब्रांड “वैगीज़” मात्र ₹199 से शुरू
• नए उपभोक्ताओं के लिए ट्रायल पैक! केवल ₹20 में
बेंगलुरु, 19 नवंबर 2025 : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) की FMCG इकाई, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने पेट-केयर मार्केट में जबर्दस्त एंट्री की है। कंपनी ने “वैगीज़” नाम से नया पेट फूड ब्रांड लॉन्च किया है। “वैगीज़”, पेट्स के लिए उच्च गुणवत्ता वाला, साइंटिफिक, न्यूट्रिशन और किफायती पेड-फूड उपलब्ध कराएगा।
वैगीज़
कंपनी ने पेट-फूड को आम परिवारों तक पहुंचाने के लिए इसे बेहद वाजिब कीमतों पर मार्किट में उतारा है। “वैगीज़” की कीमत ₹199 प्रति किलोग्राम से शुरू हो जाती हैं। “वैगीज़-प्रो” को ₹249 से खरीदा जा सकता है। नए उपभोक्ता आसानी से इस प्रोडक्ट को आजमा सकें इसके लिए कंपनी ने 100 ग्राम का ट्रायल पैक भी बाजार में उतारा है। जिसकी कीमत ₹20 रखी गई है।
100 ग्राम का ट्रायल पैक
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर केतन मोडी ने कहा कि “वैगीज़” को इस तरह तैयार किया गया है कि यह बेहतर पोषण और किफायत के बीच बेहतरीन संतुलन दे सके। इसमें अतिरिक्त प्रोटीन, पाचन सुधारने वाले प्रीबायोटिक्स, जोड़, स्किन और बालों का स्वास्थ्य तथा पूरे दिन की एनर्जी जैसे कई फायदे शामिल हैं।“
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के मुताबिक, कंपनी ‘ग्लोबल क्वालिटी, अफोर्डेबल प्राइस’ के विचार में यकीन रखती है। “वैगीज़” को इसी विचार के तहत तैयार किया गया है, ताकी यह पालतू जानवरों को संपूर्ण, संतुलित और बेहतरीन पोषण दे सके। यह ब्रांड मानता है कि ‘हर पालतू जानवर सही पोषण का हकदार है’।
Read More :
Voter List Rahul Gandhi : नया खुलासा
Video Nitin Gadkari : खराब सड़कों को लेकर बड़ा फैसला
Tira makes its first move into makeup category with the launch of Peptints

Post a Comment