BREAKING NEWS

Big story

News

सपा का असली चरित्र और घृणित चिंतन फिर उजागर : ब्रजेश पाठक

सपा का असली चरित्र और घृणित चिंतन फिर उजागर : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 12 मई : समाजवादी पार्टी का असली चरित्र और घृणित चिंतन फिर उजागर हो गया है। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। 

सपा का असली चरित्र और घृणित चिंतन फिर उजागर : ब्रजेश पाठक

उन्होंने कहा कि सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि यह समाजवादी पार्टी की मानसिकता को भी दर्शाती है। जिस ब्राह्मण समाज ने देश को ज्ञान, संस्कृति, संविधान और राष्ट्र निर्माण की दिशा दी, उसके प्रति इस प्रकार की भाषा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा पहले भी सनातन, संत समाज और सामाजिक समरसता के खिलाफ बयानबाज़ी करती रही है, चाहे आज़म खान का भारत माता को डायन कहना हो या फिर तत्कालीन सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या का रामचरित मानस को जलाकर पैरों से कुचलना हो या फिर उनके सासंद द्वारा प्रधानमंत्री जी को अपशब्द कहना हो या फिर केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री पंकज चौधरी जी पर अपमान जनक टिप्पणी करना हो । 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह बयान उनकी पार्टी का आधिकारिक चिंतन है? यदि नहीं, तो हिम्मत दिखाएं तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक माफी भी मांगें ।

पूरे देश का ब्राह्मण समाज इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगा। समाज को बांटने और जातीय विद्वेष फैलाने की राजनीति करने वालों को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। जिसे संस्कारों का सम्मान नहीं, उसे जनता सत्ता का अधिकार नहीं।

https://x.com/i/status/2054212024134156556

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन 

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment