बिजनौर : 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हाकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
खेल निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार के बैनर तले जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में होने वाली हाकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिला खेल अधिकारी राजकुमार और कनिष्ठ सहायक हिमांशु की देखरेख में किया गया
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम पर आयोजित अंडर 14 हॉकी प्रतियोगिता में आर जे पी इंटर कॉलेज ने जी आई सी बिजनौर दो एक से हराकर फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली
जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार दमखम का प्रदर्शन किया इस मौके पर बिजनौर नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस मौके पर नेहरू स्टेडियम पर बिजनौर ए और बिजनौर बी बालिकाओं की टीम का मैत्री मैच का भी आयोजन किया गया
पालिका अध्यक्ष इन्दिरा सिंह ने बालिकाओं को मेडल देकर सम्मानित किया प्रतियोगिता के समापन समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेले और जीवन में लगातार सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करके अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें
इस जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में चित्रा चौहान, हर्ष, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार, वरुण कुमार,की मुख्य भूमिका रही..... नेहरू स्टेडियम पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी खालिद असरार, रजत शर्मा ओमप्रकाश कौशल, विकास कुमार अग्रवाल, कपिल सैनी, राजेश कुमार, विजय कुमार, अभिमन्यु प्रमोद राज, वरुण कुमार आदि उपस्थित रहे






Post a Comment