बिजनौर : जनमानस में पुलिस के प्रति भरोसा कायम रखना प्राथमिकता-एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित पहली प्रेस में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि जो सरकार की प्राथमिकताएं है वही प्राथमिकताएं हमारी है हम जीरो टॉलरेंस पर काम करेंगे
उन्होंने आगे कहा जो भी फरियादी पुलिस कार्यालय में या जिले के किसी भी थाने में जाएंगे उन्हें एक पर्ची दी जाएगी इस पर्ची को भरोसे की पर्ची का नाम दिया गया है उन्होंने आगे कहा कि साइबर क्राइम, कानून व्यवस्था और पुलिस और जनता के रिश्तों के व्यवहार पर भी उनकी कड़ी नजर रहेगी उन्होंने आगे बताया कि हम आम जनमानस में पुलिस के प्रति भरोसा कायम रखना उनकी खास प्राथमिकताओं में होगी
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि अपराधियों और भूमाफियाओं को चिन्हित करके उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उन्होंने आगे कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सदभाव बिगड़ने नहीं दिया जाएगा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध को लेकर भी एसपी ने चिंता जताई है उन्होंने कहा है कि पुलिस की कार्यवाही भी साइबर अपराधियों के खिलाफ पर्याप्त नहीं है बल्कि जनता को खुद भी जागरूक होना पड़ेगा

Post a Comment