बिजनौर : नूरपुर मुरादाबाद रोड पर स्थित सोतीयो वाले बाग में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर नूरपुर मुरादाबाद रोड पर स्थित सोतीयो वाले बाग में बुजुर्ग अनिल कुमार सोती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है उल्लेखनीय है कि कि 82 वर्षीय अनिल सोती अपने घर में अकेले ही रहते थे और वह अनमैरिड थे यानिकी वह शादीशुदा नहीं थे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
इस मामले में सीओ सिटी बिजनौर अभय पांडे ने बताया कि बिजनौर के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाजपुर खाना में एक बजुर्ग का शव उनके घर में पड़ा मिला है उनके चेहरे पर चोट के निशान थे पुलिस अब इस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा
मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार सोती चार भाई थे जिनमें अनिल और सुनील गैर शादीशुदा थे इस परिवार में दो भाइयों की शादी हुई थी एक भाई अरुण कुमार के कोई संतान नहीं थी लेकिन सबसे बड़े भाई अश्वनी कुमार के एक बेटा गौरव कुमार है जिसका संपत्ति को लेकर अनिल सोती से विवाद चल रहा था
फिलहाल इस घटनाक्रम को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं सुबह जैसे ही अनिल सोती का शव उनके घर में पड़ा मिला वह सोतीयो वाले बाग में बने अपने घर में अकेले ही रहते थे पुलिस इस घटना को लेकर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है
बाइट अभय पांडे सी ओ सिटी बिजनौर

Post a Comment