BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर: करोड़ों की ठगी मामले में रालोद नेता डॉ. नीरज चौधरी ने जारी किया वीडियो

बिजनौर: करोड़ों की ठगी मामले में रालोद नेता डॉ. नीरज चौधरी ने जारी किया वीडियो

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर, 2026: राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं बिजनौर के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. नीरज चौधरी ने एक वीडियो जारी कर करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में सफाई दी है।

बिजनौर: करोड़ों की ठगी मामले में रालोद नेता डॉ. नीरज चौधरी ने जारी किया वीडियो

डॉ. नीरज चौधरी ने कहा, "पिछले 2-3 दिनों से मेरे नाम को लेकर मीडिया में चर्चा है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस पूरे मामले में मैं पीड़ित पक्ष हूं। हमारे साथ बहुत बड़ी ठगी हुई है। सभी लेन-देन बैंक टू बैंक हुए हैं।"

उन्होंने बताया, "इस मामले में हमने 21 सितंबर 2025 को थाना कोतवाली शहर, बिजनौर में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मैं मध्य प्रदेश गया हुआ था, इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए नॉन बेलेबल वारंट और कुर्की के आदेश के साथ छापेमारी की। पहचान के लिए पुलिस अपने साथ हमारे 2 लोगों को भी ले गई थी।"

डॉ. चौधरी ने कहा कि आरोपी बेहद शातिर है और उसने करोड़ों रुपए की ठगी की है। पुलिस के ऑन ड्यूटी अधिकारी ने कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया।

"इसी बीच आरोपी ने सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत कोर्ट के आदेश पर हमारे और पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस अपना काम कर रही है। सभी कानूनी दस्तावेजों के साथ कार्रवाई हुई है। कानून अपना काम करेगा और सच्चाई सबके सामने आएगी। मुझ पर कोई गलत आरोप नहीं है," डॉ. नीरज चौधरी ने कहा।

डॉक्टर नीरज चौधरी का वीडियो 


Post a Comment