BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : मुठभेड़ के दौरान चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण, 04 अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया

बिजनौर : मुठभेड़ के दौरान चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण, 04 अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया

रिपोर्ट : शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर, 13.08.2026 : थाना अफजलगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में 02 अभियुक्त और 01 आरक्षी घायल हुए हैं।

बिजनौर : मुठभेड़ के दौरान चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण, 04 अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया

संपूर्ण मामला

1.  पहली घटना - सोलर पैनल चोरी

    दिनांक 11.08.2026 को वादी श्री ऋषभ कुमार निवासी ग्राम मानियावाला ने तहरीर दी कि उसके खेत पर बने ट्यूबवेल की छत से अज्ञात चोर 04 सोलर पैनल चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना अफजलगढ़ पर मु0अ0सं0 187/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

2.  मुठभेड़ और गिरफ्तारी

 दिनांक 12.08.2026 को रात करीब 10:10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मनियावाला स्थित एचसीएम इंटर कॉलेज के पास आम के बाग में ट्रक UK18CA7488 में 04 व्यक्ति चोरी की 05 सोलर प्लेट रखे हुए हैं।  

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अभियुक्तों ने पुलिस को देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें आरक्षी गौरव कुमार घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 02 अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। उन्हें घायल अवस्था में पकड़ा गया, जबकि अन्य 02 को मौके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1.  *विमल कुमार* पुत्र राजेन्द्र सिंह - निवासी कस्बा व थाना रेहड़, बिजनौर

2.  *नाजिम* पुत्र यामीन - निवासी मो0 पटवारियान, कस्बा व थाना रेहड़, बिजनौर  

3.  *दीपक* पुत्र राजू - निवासी मो0 शिवमन्दिर, कस्बा व थाना रेहड़, बिजनौर

4.  *आशीष* पुत्र दिनेश - निवासी मो0 शिवमन्दिर, कस्बा व थाना रेहड़, बिजनौर

पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद किया: 

`30,000 रुपये नगदी, 02 तमंचे, 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस, 05 सोलर प्लेट, घटना में प्रयुक्त ट्रक UK18CA7488`

घायल अभियुक्तों और आरक्षी गौरव कुमार को उपचार हेतु सीएचसी अफजलगढ़ भेजा गया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा, पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया: 

- उन्होंने 06/07.08.2026 की रात ग्राम मानियावाला से 04 सोलर प्लेट चोरी की थीं, जिन्हें बेचने ले जा रहे थे।

- 05-06 दिन पहले इन्होंने ही ग्राम फजलाबाद परमानन्दपुर उर्फ मनियावाला में एक बंद मकान का ताला तोड़कर 49,000 रुपये की चोरी की थी। उस रकम को चारों ने आपस में बांट लिया था।

जांच में पता चला कि दीपक, विमल और नाजिम थाना रेहड़ के हिस्ट्रीशीटर हैं। इस मुठभेड़ के संबंध में थाना अफजलगढ़ पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment