BREAKING NEWS

Big story

News

डिप्टी सीएम ने किया पुस्तक का विमोचन

डिप्टी सीएम ने किया पुस्तक का विमोचन

पर्यावरणविद् डॉ० दिनेश कुमार मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक नरेंद्र दामोदर दास मोदीः युग दृष्टा एवं लोक चिंतक का हुआ लोकार्पण

डिप्टी सीएम ने किया पुस्तक का विमोचन  पर्यावरणविद् डॉ० दिनेश कुमार मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक नरेंद्र दामोदर दास मोदीः युग दृष्टा एवं लोक चिंतक का हुआ लोकार्पण

लखनऊ, 12 अगस्त : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। बुधवार को राजभवन कॉलोनी में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के संसाधन प्रबंधन विशेषज्ञ एवं प्रख्यात पर्यावरणविद् डॉ० दिनेश कुमार मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक नरेंद्र दामोदर दास मोदीः युग दृष्टा एवं लोक चिंतक का विमोचन उप मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तित्व एवं कृतित्व के विशेष बिंदुओं, नवीन प्रयोगों, आर्थिक एवं राजनीतिक परियोजनाओं को परिलक्षित करती है। डिप्टी सीएम ने पुस्तक के प्रथम संस्करण को लेकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment