बिजनौर : दोहा, कतर में शानदार प्रदर्शन करने वाले आर्यन गंगवाल सम्मानित, खेल सुविधाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : नेहरू स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में दोहा, कतर में आयोजित अंडर-17 वॉलीबॉल विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले बिजनौर के प्रतिभावान खिलाड़ी आर्यन गंगवाल को वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने सम्मानित किया। उन्होंने आर्यन को ₹51 हजार का चेक प्रदान कर उसका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए जिले में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने सिंथेटिक कोर्ट के निर्माण के लिए ₹10 लाख देने की घोषणा की और कहा कि यह कोर्ट तीन महीने में बनकर तैयार कराया जाएगा।
उन्होंने घोषणा की कि राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को विधायक निधि से ₹51 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही हल्दौर ब्लॉक में नया स्टेडियम बनाने और खिलाड़ियों के लिए कम्प्लीट डाइट की व्यवस्था कराने की बात कही।
इसके अलावा जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ₹5 लाख की खेल सामग्री उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई।
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी राजकुमार, ओमवीर राणा, डॉ. अनुज त्यागी, जिला अध्यक्ष वॉलीबाल संघ अजीत तोमर, वॉलीबाल कोच बीपी सिंह, उत्तम राणा, नूतन, जितेंद्र, शेखर, चित्रा और प्रियांशु मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र सोलंकी ने किया।

Post a Comment