BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : नगीना में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया फ्लैग मार्च

बिजनौर : नगीना में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया फ्लैग मार्च

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गुरुवार को तहसील नगीना क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। जन्माष्टमी एवं आगामी जुलूस के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

बिजनौर : नगीना में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया फ्लैग मार्च


फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी ने संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व एवं जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सभी धार्मिक पर्व एवं आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से भी शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई एवं पुलिस व प्रशासन के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Post a Comment