BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : रन फॉर यूनिटी के तहत लगाई गई दौड़, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए दिया गया बड़ा संदेश

बिजनौर : रन फॉर यूनिटी के तहत लगाई गई दौड़, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए दिया गया बड़ा संदेश

थाना कोतवाली देहात पुलिस ने की रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर : दिनांक 31.10.2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के प्रति जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली देहात, जनपद बिजनौर पुलिस द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

बिजनौर : रन फॉर यूनिटी के तहत लगाई गई दौड़, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए दिया गया बड़ा संदेश  थाना कोतवाली देहात पुलिस ने की रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित




कार्यक्रम के दौरान थाना कोतवाली देहात के पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक दौड़ में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। इस दौड़ के माध्यम से देश की एकता, अखण्डता, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के उपरान्त उपस्थित पुलिसकर्मियों, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई गई। सभी ने देश की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता एवं सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर पुलिसकर्मियों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए राष्ट्र के प्रति एकता, समर्पण एवं जिम्मेदारी की भावना का परिचय दिया। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरन्तर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Post a Comment