बिजनौर : गार्गी अग्रवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : गार्गी अग्रवाल के भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। एसआरएस मॉल के पास नारों के साथ गार्गी अग्रवाल का जिला अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया। वहीं नई बस्ती स्थित उनके निवास पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर गार्गी अग्रवाल को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि नई बस्ती के सभासद दीपक गर्ग उर्फ मोनू की धर्मपत्नी हैं गार्गी अग्रवाल।
इस मौक पर मंजू अग्रवाल, पूनम गोयल, सविता मंजू देवी, सीमा चौधरी नानक चन्द खेड़ा, कुलदीप सैनी उदय राजपूत शकील अहमद सलमान, मुन्नू, निजामुद्दीन मनीराम पप्पू नफीस आदि उपस्थित थे

Post a Comment