BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : नगीना में युवक के घर से 17 लाख की चोरी, माल समेटकर चोर फरार

बिजनौर : नगीना में युवक के घर से 17 लाख की चोरी, माल समेटकर चोर फरार

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर के नगीना से खबर सामने आ रही है, जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया! घर से करीब 17 लाख रुपये की चोरी हुई है।

बिजनौर : नगीना में युवक के घर से 17 लाख की चोरी, माल समेटकर चोर फरार

दरअसल, पूरा मामला नगीना क्षेत्र के ग्राम हरगांव चांदन का है, जहां बीती रात चोरों ने सुरेश पंडित के घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है। इसमें लगभग 15 लाख रुपये के जेवर और 2 से 3 लाख रुपये की नकदी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे की तरफ बनी खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और नकदी समेट ले गए।

पीड़ित के मुताबिक, उनकी बहन के रखे सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी हुए हैं। परिवार ने पुलिस से शिकायत कर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुआ माल बरामद कराने की गुहार लगाई है।




Post a Comment