बिजनौर : नूरपुर में जंगल में मिली महिला की लाश के मामले का खुलासा
रिपोर्ट : शकील अहमद ,बिजनौर
बिजनौर के नूरपुर में जंगल में मिली महिला की लाश का खुलासा: सोशल मीडिया से हुई पहचान, प्रेमी ने ही गला दबाकर की थी हत्या, 3 साल की बेटी को जिंदा छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर : नूरपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के जंगल में 23 सितंबर को मिली अज्ञात महिला की लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 72 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी *नीरज पुत्र राम अवतार निवासी बेतला, थाना नौगांव सादात, जनपद अमरोहा* को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जंगल में लाश के पास 3 साल की बच्ची मिली थी जिंदा
आपको बता दें कि 23 सितंबर को नूरपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि आलमपुर के जंगल में एक महिला की जली हुई लाश पड़ी है और उसके पास एक 3 साल की बच्ची जिंदा रो रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और बच्ची को तत्काल चाइल्ड लाइन व अस्पताल की देखरेख में दिया था। महिला की पहचान नहीं हो पा रही थी।
सोशल मीडिया से हुई पहचान
एसपी के.के. बिश्नोई के निर्देश पर नूरपुर पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए उसके फोटो और बच्ची के फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया था।
पुलिस के इस प्रचार-प्रसार के बाद *अनिल कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी नवलपुर बैराज, थाना कोतवाली शहर, बिजनौर* थाने पर पहुंचे। उन्होंने अज्ञात महिला की पहचान अपनी पत्नी *उषा (उम्र करीब 28 वर्ष)* के रूप में की और जिंदा मिली बच्ची को अपनी ही 3 साल की बेटी बताया। अनिल की तहरीर पर नूरपुर थाने में नामजद आरोपी नीरज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
लिव-इन का दबाव बना रही थी उषा, इसलिए की हत्या - आरोपी का कबूलनामा
पुलिस ने 26 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नीरज ने जो बताया वह हैरान करने वाला है।
आरोपी नीरज ने बताया - _"उषा रिश्ते में मेरी सगी चचेरी बहन (ताऊ की बेटी) लगती थी। एक शादी समारोह के दौरान मेरी मुलाकात उषा से हुई थी, तभी से हम दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी और प्रेम संबंध बन गए।"_
उषा का अपने पति अनिल से विवाद चल रहा था और वह पति से अलग होकर चांदपुर थाना क्षेत्र के स्याऊ इलाके में किराए के मकान में अपनी बेटी के साथ रह रही थी।
नीरज ने बताया कि उषा उस पर लगातार लिव-इन में साथ रहने का दबाव बना रही थी। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। इसी कारण 23 सितंबर को वह उषा को बहाने से एक पिकअप में बिठाकर आलमपुर के जंगल में ले गया। वहां उसने उषा का गला दबाकर हत्या कर दी।
आरोपी ने 3 साल की मासूम बच्ची की भी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका और बच्ची को वहीं छोड़ दिया। पहचान छुपाने के लिए उसने उषा के शव पर कंबल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
नूरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जिंदा मिली बच्ची को उसके पिता अनिल कुमार के सुपुर्द कर दिया गया है। इस पूरे खुलासे में सोशल मीडिया और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही।
बाइट गौतम रॉय एस पी देहात

Post a Comment