BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर धरना

बिजनौर :किसानों का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर धरना

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में धरना दिया।

बिजनौर में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर धरना


धरने को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर जिला प्रशासन को चेतावनी दी और कहा कि शुगर मिलें किसानों का बकाया गन्ना भुगतान तुरंत करें, नहीं तो किसान और भी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

संगठन की प्रमुख मांगें

- गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान पर ब्याज सहित भुगतान

- बिलाई सहित अन्य चीनी मिलों द्वारा बकाया भुगतान तुरंत कराया जाए

- जमीनों के सर्किल रेट में बढ़ोतरी

- गुलदार की समस्या से किसानों को राहत

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही नुमाइश चौक / प्रदर्शनी चौक पर कड़े इंतजाम किए थे। प्रदर्शन में आने वाले किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन हल्की-फुल्की नोकझोंक के बाद किसान नारेबाजी करते हुए सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और परिसर में धरने पर बैठ गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह के आह्वान पर बिजनौर के अलावा मुरादाबाद, पीलीभीत सहित पश्चिमी यूपी के कई जिलों से हजारों किसान सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर बिजनौर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे










Post a Comment