BREAKING NEWS

Big story

News

गोमती सीनियर सिटिजन्स क्लब एवं मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ की संयुक्त स्वास्थ्य एवं फिटनेस पहल

गोमती सीनियर सिटिजन्स क्लब एवं मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ की संयुक्त स्वास्थ्य एवं फिटनेस पहल

लखनऊ, 22 सितम्बर 2026: गोमती सीनियर सिटिजन्स क्लब (GSCC) अपने सदस्यों एवं उनके परिवारों के स्वस्थ, सक्रिय एवं सुखद “सेकंड इनिंग्स” के लिए निरंतर स्वास्थ्य एवं फिटनेस संबंधी पहल कर रहा है। इसी क्रम में GSCC और Max Super Speciality Hospital, Lucknow के सहयोग से एक विशेष Health Talk एवं Health Awareness Camp का आयोजन World Heart Day के अवसर पर 27 सितम्बर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ में किया जा रहा है।

गोमती सीनियर सिटिजन्स क्लब एवं मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ की संयुक्त स्वास्थ्य एवं फिटनेस पहल

इस अवसर पर GSCC सदस्यों के लिए विशेष Health Package/Privilege Card की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु MoU Signing Ceremony भी आयोजित की जाएगी। इस कार्ड के माध्यम से सदस्यों को अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपचार पर विशेष रियायतों का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में Cardiac Sciences Team द्वारा Heart Health Talk एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए हृदय स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा उम्रदराज़ अवस्था में फिट एवं सक्रिय रहने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उपयोगी जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर में सदस्यों को विभिन्न Health Check-up एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते आवश्यक स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ परामर्श के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के उपरांत Max Hospital द्वारा GSCC सदस्यों के लिए Lunch का भी आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं लंच के बाद स्वास्थ्य जांच शिविर की गतिविधियां जारी रहेंगी।

GSCC के Founder & President श्री R.K. Singh ने क्लब के सभी सदस्यों से अपने परिवारजनों सहित इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र में स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, सही जानकारी और जागरूक जीवनशैली अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करें, उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सुविधाओं का लाभ लें और अपने ज्ञान को समृद्ध कर स्वस्थ एवं फिट जीवन की ओर एक और कदम बढ़ाएं।

कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी

दिनांक: 27 सितम्बर 2026, रविवार

समय: दोपहर 12:00 बजे से

स्थान: Max Super Speciality Hospital, Lucknow

कार्यक्रम: Health Awareness & Heart Health Talk • MoU Signing • GSCC Privilege/Health Package Card Distribution • Health Check-up Camp • Lunch

GSCC की पहल, स्वस्थ रहें, फिट रहें और जीवन की दूसरी पारी को पूरे उत्साह के साथ जिएं।

Post a Comment