BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : नूरपुर में जंगल में महिला का अर्धजला शव मिला, पास में मिली डेढ़ साल की बच्ची जीवित

बिजनौर : नूरपुर में जंगल में महिला का अर्धजला शव मिला, पास में मिली डेढ़ साल की बच्ची जीवित,पुलिस जांच में जुटी 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : नूरपुर में जंगल में महिला का अर्धजला शव मिला, पास में मिली डेढ़ साल की बच्ची जीवित

बिजनौर : थाना नूरपुर क्षेत्र की दौलतपुर चौकी के अंतर्गत ग्राम आलमपुर ऐडवा के जंगल में बुधवार को एक महिला का शव अर्धजली अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव के पास से करीब डेढ़ साल की एक बच्ची जीवित अवस्था में बरामद हुई।

ग्रामीणों की सूचना पर दौलतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं जीवित मिली बच्ची को उपचार व देखरेख के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव अर्धजली अवस्था में कैसे पहुंचा, इसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे। थाना नूरपुर पुलिस ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।


Post a Comment