बिजनौर : बब्बू लंगड़ा गैंग पर 5 और एफआईआर, अबतक कुल 11 मुकदमे दर्ज
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : बलात्कार के झूठे मुकदमे में फसाने को लेकर जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा के खिलाफ पुलिस की जांच और तेज हो गई है जिसमें पुलिस ने थाना कोतवाली शहर में तीन और नजीबाबाद थाने में दो केस और फिर दर्ज कराया है
बिजनौर थाना कोतवाली शहर में मुरादाबाद निवासी मोहम्मद इकबाल ने चांदपुर चुंगी निवासी जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा, झालू निवासी दिलशाद, चहशीरी निवासी इकरार और दानिश, अनीसा खत्रियान बिजनौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है
जलालपुर के रहने वाले योगेश शर्मा ने भी जुल्फिकार उर्फ लंगड़ा और दिलशाद के अलावा कुंती निवासी पत्तियांपाडा चांदपुर, पारुल निवासी लढ़ूपूरा को नाम जद किया है इसके अलावा एक और प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है जबकि नजीबाबाद थाने में भी गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
इस मामले में जुल्फिकार लंगड़ा और पीएसी के जवान आसिफ सहित सात आरोपी जेल जा चुके हैं पुलिस इस मामले में अब तक गिरोह के सरगना जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा, पीएससी के जवान आसिफ सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है
इस मामले की पूरी जांच अभी जारी है और दिन-ब-दिन नए-नए लोगों के नाम इस जांच में सामने आ रहे हैं जिन लोगों के नाम जांच में सामने आए हैं और वह संदीप है उनकी भी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है और उन लोगों के खिलाफ भी पुलिस एफआईआर दर्ज करावेगी पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जो लोग संदिग्ध हैं और उनकी जांच जारी है उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाएगी


Post a Comment