BREAKING NEWS

Big story

News

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल से किया सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

पीएम के जन्मदिन पर यूपी के अस्पतालों में गूंजा सेवा का संकल्पः ब्रजेश पाठक

अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित, प्रदेशभर में लगे रक्तदान शिविर

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल से किया सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

*लखनऊ ब्रेकिंग*   -डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया फल वितरण।  -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत रक्तदान शिविर का भी किया शुभारंभ।  -उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का जाना कुशलक्षेम।  -सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं।  -कहा: विकसित भारत के संकल्प को करना है साकार। -सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चल रही डबल इंजन की सरकार। -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की अनवरत यात्रा को समर्पित है सेवा संकल्प अभियान।


लखनऊ, 17 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश में गुरुवार को सेवा और जनभागीदारी का व्यापक अभियान देखने को मिला। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर के अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए, रक्तदान शिविर लगाए गए और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। वहीं, गुरुवार शाम को प्रदेश के अस्पतालों में आशीर्वाद का दिया प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

अभियान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल से किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके तीमारदारों से आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी। इसके बाद रक्तदान शिविर एवं ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान रक्तदान करने वाले लोगों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मरीजों के बीच पहुंचा सेवा का संदेश

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य, स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक एवं निरंतर सेवा यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। उनके जन्मदिवस पर मरीजों के बीच पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानना और जरूरतमंदों की सहायता करना सेवा के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम है।

रक्तदान से बचेंगे जरूरतमंदों के जीवन

अभियान के तहत लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। लखनऊ में मेदांता अस्पताल, कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट, लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर, अवध चैरिटेबल ब्लड बैंक, चरक अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल, केजीएमयू, लखनऊ विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस और लोकबंधु राजनारायण अस्पताल समेत विभिन्न संस्थानों में शिविर लगाए गए। डिप्टी सीएम ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को ‘रक्तदान ही महादान’ का संदेश देते हुए अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया, ताकि गंभीर बीमारी, दुर्घटना अथवा अन्य चिकित्सकीय जरूरतों से जूझ रहे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

प्रदेशभर में फल वितरण

राजधानी लखनऊ के साथ ही प्रदेश के विभिन्न सरकारी एवं प्रमुख अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मरीजों और उनके तीमारदारों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी। इस पहल के जरिए उपचार के साथ मरीजों को संवेदना, अपनत्व और सहयोग का संदेश दिया गया।

प्रज्जवलित हुआ आशीर्वाद का दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार शाम प्रदेश के अस्पतालों में ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित किया गया।  दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जनसेवा निरंतर चलने वाला संकल्प है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण की भावना को जनभागीदारी के माध्यम से और मजबूत करना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अभियान से जुड़कर रक्तदान, स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सेवा जैसे कार्यों में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद की मदद करे तो यही प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उनके प्रति सच्ची शुभकामना और सेवा का सबसे सार्थक माध्यम होगा। सेवा ही संकल्प, स्वस्थ प्रदेश ही हमारा लक्ष्य के संदेश के साथ प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, संवेदना और जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया।




लखनऊ : डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया फल वितरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत रक्तदान शिविर का भी किया शुभारंभ

उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का जाना कुशलक्षेम

सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं

कहा: विकसित भारत के संकल्प को करना है साकार

सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चल रही डबल इंजन की सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की अनवरत यात्रा को समर्पित है सेवा संकल्प अभियान

Post a Comment