BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : बब्बू लंगड़ा गिरोह पर शिकंजा

बिजनौर : बब्बू लंगड़ा गिरोह पर शिकंजा 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली करने वाले कुख्यात जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा गैंग पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

बिजनौर : बब्बू लंगड़ा गिरोह पर शिकंजा

ASP गौतम राय ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए बताया -

- यह गैंग बिजनौर और अमरोहा जनपद में लोगों पर फर्जी, झूठे मुकदमे खासकर बलात्कार और गैंगरेप के मुकदमे लिखवाकर ब्लैकमेल और वसूली करता था।


 गैंग का तरीका था - आपसी विवाद, जमीनी रंजिश और पारिवारिक मामलों की जानकारी जुटाना, फिर महिलाओं के जरिए अलग-अलग थानों और कोर्ट में धारा 156(3) के तहत फर्जी केस दर्ज कराना और फिर समझौते के नाम पर लाखों रुपये ऐंठना।

- इस गैंग के खिलाफ अब तक कुल 12 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। हल्दौर और नजीबाबाद थाने में 2 और नई FIR दर्ज की जा रही है।

- इसी क्रम में आज चार महिलाओं को गिरफ्तार कर रिमांड के लिए भेजा गया है:

    1. सायमा पुत्री अब्दुल करीम

    2. अंतिमा पुत्री कमलेश गिरी

    3. शहाना पत्नी सलीम अहमद

    4. सानिया पुत्री सलीम अहमद 

ASP ने बताया कि इससे पहले 7 सितंबर को गैंग के सरगना जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा, अफजाल और तीन महिलाओं गुड्डी, कुंती और प्रीति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, उसके बाद आसिफ और दिलशाद की भी गिरफ्तारी हुई थी। इस नए एक्शन के बाद अब तक इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

पुलिस का कहना है कि इस गैंग के तार बिजनौर के कोतवाली शहर, नूरपुर, नजीबाबाद, नहटौर, किरतपुर समेत कई थानों तक जुड़े हैंऔर इसमें कुछ अधिवक्ताओं व अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 

बिजनौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर कोई भी इस तरह के गिरोह द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाकर वसूली का शिकार हुआ है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

बाइट गौतम रॉय ए एस पी बिजनौर


Post a Comment