जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में बिजनौर में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर, 19 सितंबर 2026 : जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील बिजनौर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर फरियादी ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 22 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता की समस्या का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करते हुए उसे अवगत भी कराया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारी प्राप्त शिकायतों का स्थलीय सत्यापन एवं आवश्यक जांच करते हुए निष्पक्षता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाइट जसजीत कौर डीएम बिजनौर



Post a Comment