उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत मतदान
रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर
बिजनौर
स्नातक एमएलसी चुनाव
जिले के बूथों पर 8442 मतदाता करेंगे मतदान
4274 पुरुष मतदाता और 4168 महिला मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
42 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद,
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
हर मतदान स्थल पर वीडियो कैमरों से होगी रिकॉर्डिंग
मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध
9 जोनल और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार करेंगे निगरानी
बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक सीट निर्वाचन क्षेत्र की सीट के लिए चुनाव
सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान
बिजनौर, 23 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर को आज मतदान। निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट से मतदान दलों को रवाना किया गया था। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कुल 13 मतदान दलों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण है पर्याप्त पुलिस बल निर्वाचन के दौरान मतदान केंद्रों पर मौजूद।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में मतदान के लिए 12 मतदान केंद्रों पर कुल 13 मतदेय स्थल हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद में 1,060, हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर में 345, राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर के कक्ष संख्या-1 में 1,397 तथा कक्ष संख्या-2 में 435 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर में 265, हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में 1,052, खंड विकास कार्यालय नूरपुर में 846, आरएसपी इंटर कॉलेज स्योहारा में 428, केएम इंटर कॉलेज धामपुर में 1,042, खंड विकास कार्यालय नहटौर में 455, हिंदू इंटर कॉलेज नगीना में 689, पीजी इंटर कॉलेज शेरकोट में 138 तथा नगर पालिका परिषद कार्यालय अफजलगढ़ में 290 मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था है।
उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 8,442 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 4,274 पुरुष एवं 4,168 महिला मतदाता हैं। सभी मतदान दलों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जनपद में 12 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी एवं व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए नौ जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदान दल कार्मिक किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मतदान के समय भ्रमणशील रहकर आयोग की मंशा के अनुरूप मतदान को संपन्न कराएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान दल रिजर्व में भी बनाए गए हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके साथ ही 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है।
इस अवसर पर निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Post a Comment