BREAKING NEWS

Big story

News

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में पाई गयी त्रुटियों पर कड़ा रूख

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में पाई गयी त्रुटियों पर कड़ा रूख 

त्रुटियों के लिए जिम्मेवार अधिकारी एवं कर्मचारी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई के निर्देश

संबंधित को तत्काल मतदाता सूची के कार्य से हटाये जाने के निर्देश 

https://x.com/SupriyaShrinate/status/2112924288613531789

लखनऊ, 21 अक्टूबर, 2026 : 127-पीलीभीत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के नाम के इपिक नम्बर पर किसी अन्य मतदाता का विवरण प्रदर्शित होने संबंधी शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए आज प्रकरण की जांच जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत से करायी गयी। 

जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त आख्या के अनुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में जांचोंपरांत कतिपय मतदाताओं के इपिक नम्बर को ऑनलाइन सर्च करने पर किसी अन्य मतदाता का विवरण प्रदर्शित होता पाया गया। 

इस प्रकार की त्रुटियों को तत्काल ठीक करने एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा वीआरसी ऑपरेटर को मतदाता सूची के कार्य से तत्काल हटाये जाने तथा उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-32 एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही इस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के उत्तरदायित्व के संबंध में स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। 

जनपद पीलीभीत के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की इस बिन्दु पर गहनता से जांच कर विस्तृत आख्या दो दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत को दिये गये हैं। 

उत्तर प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए अपने जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की इस बिन्दु पर गहनता से जांच कर दो दिवस में आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दे दिये गये हैं।

https://x.com/ceoup/status/2112943261337985059



https://x.com/INCIndia/status/2112835581319479805

https://x.com/SupriyaShrinate/status/2112924288613531789

video : कांग्रेस ने लगाए थे आरोप 


Post a Comment