BREAKING NEWS

Big story

News
Showing posts with label Uttar-pradesh. Show all posts
Showing posts with label Uttar-pradesh. Show all posts

बिजनौर डिस्ट्रिक्ट ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन

बिजनौर डिस्ट्रिक्ट ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर डिस्ट्रिक्ट ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन

मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

बिजनौर डिस्ट्रिक्ट ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर   बिजनौर डिस्ट्रिक्ट ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन  मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

बिजनौर : स्थानीय खेल स्टेडियम में 'बिजनौर डिस्ट्रिक्ट ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026' का सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले भर के नन्हें व युवा शतरंज खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) रणविजय सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि "शतरंज मानसिक विकास और एकाग्रता बढ़ाने का बेहतरीन खेल है। बिजनौर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है।"







इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार जी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आकाश मलिक तथा कनिष्ठ सहायक हिमांशु विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल व मंच संचालन अरविंद अहलावत द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम:

प्रतियोगिता बेहद रोमांचक रही, जिसके मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे:

प्रथम स्थान : प्रतीक (राम बजरंग)

द्वितीय स्थान: जयंत (राम बजरंग)

तृतीय स्थान: लावण्या अग्रवाल

चतुर्थ स्थान: सुंदरम गजराज

पंचम स्थान: जयंत भारती

बेस्ट फीमेल विजेता श्रेणी:

1. प्रथम स्थान: प्रज्ञा त्यागी

2. द्वितीय स्थान: गौरी त्यागी

3. तृतीय स्थान: इशिका अग्रवाल

विशेष पुरस्कार:

बेस्ट वेटरन ऑफ द टूर्नामेंट: सुरेंद्र अरोड़ा

बेस्ट यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट:के आर्यब पंवार

कोचेस की गरिमामयी उपस्थिति: टूर्नामेंट को सफल बनाने में स्टेडियम के सभी प्रशिक्षकों (कोचेस) का विशेष योगदान रहा। इस दौरान शतरंज कोच नूतन, हॉकी कोच चित्र चौहान, कबड्डी कोच अंशु चौधरी, एथलेटिक कोच पूजा, स्केटिंग कोच शुभम तोमर, भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) कोच विशाल चौधरी तथा खो-खो कोच जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार जी ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

लायंस क्लब बिजनौर सिटी के 2026-27 सत्र का भव्य अधिष्ठापन समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों ने ली समाज सेवा की शपथ

लायंस क्लब बिजनौर सिटी के 2026-27 सत्र का भव्य अधिष्ठापन समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों ने ली समाज सेवा की शपथ

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर, 2026: लायंस क्लब बिजनौर सिटी का सत्र 2026-27 का अधिष्ठापन समारोह नगर के रॉयल कैसल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया


समारोह में नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। लायंस क्लब बिजनौर सिटी एक प्रतिष्ठित संस्था है जो गरीबों की सेवा के साथ-साथ प्रतिभाओं को सम्मानित करने का भी कार्य करती है। इस अवसर पर संस्था ने जिले के वरिष्ठ सामाजिक लोगों को पटका पहनाकर सम्मानित किया

कार्यक्रम में समाज सेवा और सामुदायिक विकास की आगामी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही एक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ताओं और लायंस क्लब के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और मिलकर सामाजिक कार्य करने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम का सफल संचालन हरवीर सिंह राठी और लायन प्रशांत गोयल ने किया।

पी एम जे एफ लायन आदित्य गुप्ता, डीजी गाजियाबाद एम जे एफ लायन कुंज बिहारी लाल अग्रवाल, पीडीजी मुजफ्फरनगर अरविंद सिंघल, पीडीजी शामली एम जे एफ लायन पंकज बिजलवान, पीडीजी देहरादून एम जे एफ लायन नवनीत अग्रवाल, वी डी जी हापुड़ एम जे एफ लायन विनय सिसोदिया, गाजियाबाद एम जे एफ लायन गिरिराज महेश्वरी, वी डी आई सेकंड मुजफ्फरनगर एम जे एफ लायन विशाल महलोत्रा एम जे एफ लायन उदय कुमार बिश्नोई मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

इस मौके पर लायन पीयूष कुमार – अध्यक्ष , लायन प्रशांत कुमार गोयल – सचिव, लायन अंचल कुमार अग्रवाल – कोषाध्यक्ष , लायन डॉ. शूरवीर सिंह, लायन संजीव कुमार बबली, लायन मीनू गोयल सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।







बिजनौर : डीएम जसजीत कौर ने तालाबों के निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

बिजनौर : डीएम जसजीत कौर ने तालाबों के निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

डीएम जसजीत कौर ने तालाबों के निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

डीएम ने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की 

बिजनौर : डीएम जसजीत कौर ने तालाबों के निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

बिजनौर : जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी  रणविजय सिंह के मार्गदर्शन में विकसित भारत जी-राम जी अभियान के अंतर्गत जल सुरक्षा (Water Security) को प्राथमिकता देते हुए जनपद बिजनौर में एक साथ 157 तालाबों के निर्माण एवं पुनरोद्धार कार्यों का शुभारम्भ किया गया। अभियान के तहत जनपद में 500 से अधिक तालाबों का चयन किया गया है, जिनमें प्रथम चरण में 157 तालाबों पर कार्य प्रारम्भ किया गया। विकास खंड अफजलगढ़, बूढ़नपुर स्योहारा, धामपुर, हल्दौर, जलीलपुर, किरतपुर, कोतवाली, मोहम्मदपुर देवमल, नजीबाबाद, नहटौर तथा नूरपुर सहित विभिन्न विकास खंडों में एक साथ तालाबों की खुदाई एवं पुनरोद्धार कार्य शुरू कराया गया। 

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने विकास खंड हल्दौर की ग्राम पंचायत गोरखपुर टोपरी में तालाब पुनरोद्धार कार्य का शुभारम्भ करते हुए उपस्थित ग्रामीणों से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जल की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक रहने तथा जल बचाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। 

जिलाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला जनआंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत भोजपुर भोपतपुर में कार्य प्रारम्भ कराया तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, प्रमुख धामपुर एवं नूरपुर सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों पर फावड़ा चलाकर अभियान का शुभारम्भ किया तथा ग्राम प्रधानों, सचिवों, तकनीकी सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों एवं श्रमिकों का उत्साहवर्धन किया। 

उपायुक्त (श्रम रोजगार) को निर्देशित किया गया कि चयनित सभी 500 से अधिक तालाबों पर अगस्त 2026 के प्रथम सप्ताह तक कार्य प्रारम्भ कराया जाए। साथ ही कार्यों में कैचमेंट एरिया, इनलेट, आउटलेट आदि का तकनीकी मानकों के अनुरूप विकास सुनिश्चित किया जाए तथा तालाबों के किनारों पर छायादार पौधों का रोपण भी कराया जाए।
















टेबल पर नोटों की गड्डी वाली तस्वीर पर कार्यवाहक प्राचार्य निलंबित

टेबल पर नोटों की गड्डी वाली तस्वीर पर कार्यवाहक प्राचार्य निलंबित

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सख्त कार्रवाई, कानपुर देहात स्थित स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का मामला

टेबल पर नोटों की गड्डी वाली तस्वीर पर कार्यवाहक प्राचार्य निलंबित

लखनऊ, 23 जुलाई : कानपुर देहात स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह की टेबल पर 500 रुपये के नोटों की गड्डी रखी होने की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। मामले को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए कार्यवाहक प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर, विभागीय कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं। 

सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित फोटो में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह की टेबल पर 500 रुपए के नोटों की गड्डी रखी दिखाई दे रही है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से इस संबंध में शासन को पत्र भेजा गया है। जिसमें सोशल मीडिया में वायरल उक्त तस्वीर और प्रकाशित खबरों में मेडिकल कॉलेज में टेंडर और दवा खरीद प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं तथा कुछ लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाने की जानकारी दी गई है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की बात भी कही गई है। 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण (डीजीएमई) को विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. हरप्रीत सिंह के स्थान पर नए प्राचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता की तैनाती की गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से विभाग की छवि धूमिल होती है। चिकित्सक मरीजों की सेवा करें।

बिजनौर : बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन

बिजनौर : बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन, 4 कार्यकर्ताओं को मिली ई-स्कूटी

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में 4 कार्यकर्ताओं को मिली ई-स्कूटी, मौसम चौधरी बोले- बूथ से ही बनती है सरकार

बिजनौर : बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन, 4 कार्यकर्ताओं को मिली ई-स्कूटी

बिजनौर विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन निजी बैंक्वेट हॉल में हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता मौसम चौधरी और संचालन जितेंद्र राजपूत ने किया। मौसम चौधरी ने कहा कि भाजपा में बूथ अध्यक्ष सबसे बड़ा पद है। "बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की रीढ़ और हमारा परिवार हैं। हमारे कार्यकर्ता पहले राष्ट्र की सोचते हैं।" उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, परिवारवाद की नहीं। सम्मेलन में ब्लड डोनेशन और पर्यावरण संरक्षण में अच्छा काम करने वाले 4 बूथ अध्यक्षों को मोदी जी के डीजल बचत अभियान के तहत ई-स्कूटी देकर सम्मानित किया गया 



भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों के बूथ सम्मेलन में जिन मेहनती बूथ अध्यक्षों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देकर सम्मानित किया गया है उनके चेहरे पर देखते ही खुशी बन रही थी मौसम चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों के लिए काम करती है इसीलिए जनता भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करती है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी 

बाइट- मौसम चौधरी 

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मौसम चौधरी मुख्य अतिथि विमल शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, मनोज कुमार मंडल अध्यक्ष मंडावर, राजीव सोती, चिंकी गुप्ता मंडल अध्यक्ष झालू आदि मौजूद रहे 

टीरा पर लॉन्च हुआ दक्षिण कोरिया का स्किनकेयर ब्रांड डॉ. मेलैक्सिन

टीरा पर लॉन्च हुआ दक्षिण कोरिया का स्किनकेयर ब्रांड डॉ. मेलैक्सिन

* वैज्ञानिक फॉर्मूलेशन वाले स्किनकेयर उत्पादों पर रहेगा कंपनी का फोकस

* टीरा के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर विशेष रूप से होगा उपलब्ध 

टीरा पर लॉन्च हुआ दक्षिण कोरिया का स्किनकेयर ब्रांड डॉ. मेलैक्सिन

मुंबई, 21 जुलाई 2026: रिलायंस रिटेल के ओमनीचैनल ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा (Tira) ने दक्षिण कोरिया के तेजी से लोकप्रिय हो रहे डर्मो-कॉस्मेटिक स्किनकेयर ब्रांड डॉ. मेलैक्सिन (Dr. Melaxin) को भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च किया है। यह ब्रांड टीरा के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

डॉ. मेलैक्सिन अपनी विज्ञान-आधारित स्किनकेयर तकनीक और "स्लो एजिंग" की अवधारणा के लिए जाना जाता है। इसके उत्पाद पिगमेंटेशन, बड़े पोर्स, आंखों के नीचे उम्र के असर और त्वचा की कसावट कम होने जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसके फॉर्मूले त्वचा को लंबे समय तक मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

अमेरिका, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया में विस्तार के बाद यह ब्रांड तेजी से लोकप्रिय हुआ है। TikTok Shop पर यह अमेरिका और ब्रिटेन में नंबर-1 के-ब्यूटी ब्रांड भी बन चुका है। ब्रांड के सभी उत्पाद 8-FREE क्लीन फॉर्मूलेशन पर आधारित हैं, यानी ये क्रुएल्टी-फ्री, डर्मेटोलॉजिस्ट-टेस्टेड और संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त हैं। कंपनी के अनुसार, क्लीनिकल स्टडी में चार सप्ताह के भीतर त्वचा की नमी, चमक और कसावट में सुधार देखा गया है।

भारत में लॉन्च के दौरान कंपनी ने अपनी सबसे लोकप्रिय पील शॉट रेंज भी पेश की है। राइस-आधारित AHA और BHA, पेंटाविटिन तथा राइस वॉटर से तैयार यह उत्पाद त्वचा की हल्की एक्सफोलिएशन, पोर्स को साफ करने और स्किन टेक्सचर व चमक बेहतर बनाने में मदद करता है।

डॉ. मेलैक्सिन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी यू क्यॉन्ग ह्वा ने कहा कि भारतीय उपभोक्ता अब प्रभावी और विज्ञान-आधारित स्किनकेयर उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिगमेंटेशन, स्किन टेक्सचर और त्वचा की कसावट जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर विकसित किए गए उनके उत्पाद भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप हैं और टीरा के साथ साझेदारी के जरिए उन्हें भारत में पेश करते हुए कंपनी उत्साहित है।

टीरा का कहना है कि इस साझेदारी के साथ वह भारतीय ग्राहकों तक दुनिया के भरोसेमंद और प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड पहुंचाने की अपनी रणनीति को और मजबूत कर रहा है।

बिजनौर : गुलदार के हमले से महिला की मौत

बिजनौर : गुलदार के हमले से महिला की मौत 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर के हीमपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल में चारा लेने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया इस हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई इस घटना के बाद इलाके में दहशद फैल गई 

बिजनौर : गुलदार के हमले से महिला की मौत

हीमपुर थाना क्षेत्र के अज्जू पुरा जट गांव में एक महिला वीरवती पत्नी मुन्नू सिंह उम्र 50 साल जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी तभी पीछे से आए एक आदमखोर गुलदार ने महिला पर झपट्टा मार कर हमला कर दिया जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई और महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे 

इस घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की और जिले में लगातार हो रहे गुलदार के हमले में अब तक काफी लोगों की जान जा चुकी है वन विभाग भी कई क्षेत्रों में गुलदार से हमले के बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चला चुका है तब भी गुलदार के हमले में मरने वाले लोगों की संख्या कम नहीं हो रही है ग्रामीण जंगल में जाने से डर रहे हैं क्योंकि खेत पर काम करते समय ही आदमखोर गुलदार किसानों पर हमला करता है और उनकी जान ले लेता है 

आदमपुर गुलदार गन्ने के खेत में छिपकर जंगल में काम करने गए लोगों पर अचानक हमला करता है जिससे लोगों को बचाने का भी मौका नहीं मिलता है और खूंखार गुलदार इन मासूम किसानों को अपना शिकार बना लेता है अब तक काफी संख्या में किस गुलदार के हमले में मारे जा चुके हैं अब देखना यह है कि वन विभाग किसानों की कैसे सुरक्षा करता है



Video जंतर मंतर : छात्रों पर लाठियां..मारो सर मारो

Video जंतर मंतर : छात्रों पर लाठियां 

Video जंतर मंतर : छात्रों पर लाठियां



कांग्रेस ने राष्ट्र के लिए सत्ता और चुनी सरकार की सहादत दी है-दीपक सिंह 
आज भाजपा सरकार मंत्री और सरकार बचाने के लिए छात्रों नवजवानों और लोकतंत्र को कुचल रही है- दीपक सिंह 
जंतर मंतर पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और मोदी सरकार के अहंकार सत्ता लोलुप्ता पर कांग्रेस नेता श्री दीपक सिंह (पूर्व MLC) का बयान।