BREAKING NEWS

Big story

News
Showing posts with label Uttar-pradesh. Show all posts
Showing posts with label Uttar-pradesh. Show all posts

बिजनौर में चोरी का खुलासा, नौकर गिरफ्तार

बिजनौर में चोरी का खुलासा, नौकर गिरफ्तार 

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से है बिजनौर में चोरी का मामला सामने आया जिस नौकर पर घर की सेफ से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने का आरोप लगा

बिजनौर में चोरी का खुलासा, नौकर गिरफ्तार

अफजलगढ़ में रेस्टोरेंट कारोबारी के घर हुई इस चोरी का 24 घंटे में खुलासा CCTV फुटेज से हुआ पुलिस के मुताबिक, आरोपी नौकर मोहम्मद कैफ पेड़ के सहारे घर में दाखिल हुआ और सेफ में रखे 15 तोले से अधिक सोने के जेवर, चांदी के आभूषण और 76 हजार रुपये लेकर फरार हो गया चोरी किए गए सामान की कीमत 22 लाख रुपये से अधिक बताई गई है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के जेवर और नकदी बरामद करने का दावा किया है आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है 

मामला बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कासमपुर गढ़ी का है. यहां रहने वाले कृष्ण मोहन गुप्ता रेस्टोरेंट चलाते हैं उनके यहां ग्राम सीरवासुचंद निवासी मोहम्मद कैफ कई वर्षों से नौकरी कर रहा था काम के सिलसिले में उसका घर पर भी नियमित आना-जाना था 26 अक्टूबर की रात घर में चोरी की वारदात हुई 26 अक्टूबर की रात कृष्ण मोहन गुप्ता के घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो गई. चोर घर की सेफ में रखे 15 तोले से अधिक सोने के जेवर, चांदी के आभूषण और 76 हजार रुपये ले गया. चोरी गए सामान की कुल कीमत 22 लाख रुपये से अधिक बताई गई इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. लाखों रुपये के जेवर चोरी होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए अफजलगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी.पुलिस ने लोगों से घरेलू नौकरों और कर्मचारियों का सत्यापन कराने की अपील की है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि घर में काम करने वाले लोगों की जानकारी और सत्यापन रखना जरूरी है. फिलहाल, अफजलगढ़ में हुई इस चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की जानकारी दी है. वर्षों से घर में काम कर रहे नौकर पर चोरी का आरोप और CCTV फुटेज से हुआ खुलासा इस मामले का प्रमुख पहलू है.

चोरी की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया. वह पेड़ के सहारे चढ़कर घर में दाखिल होता नजर आया. पुलिस ने फुटेज परिवार को दिखाई तो युवक की पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में हुई. CCTV फुटेज से पहचान सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की.

पुलिस पूछताछ के मुताबिक, मोहम्मद कैफ को घर की व्यवस्था और मालिक की आदतों के बारे में जानकारी थी. उसे पता था कि कृष्ण मोहन गुप्ता जहां बैठते थे, उसके नीचे एक सेफ रखी हुई थी. इस सेफ में सोने-चांदी के जेवरों के साथ रेस्टोरेंट की दिनभर की आमदनी भी रखी जाती थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सेफ पर अक्सर ताला नहीं लगाया जाता था. घर में लंबे समय से काम करने के कारण उसे इस बात की जानकारी थी. इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 76 हजार रुपये और सोने के जेवर बरामद किए गए हैं. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है CCTV फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची और मामले का खुलासा किया

बाइट के के बिश्नोई एस पी बिजनौर


बिजनौर : पुलिस ने करीब 55 लाख रुपए की पकड़ी अवैध शराब

बिजनौर : पुलिस ने लाखों रुपए की पकड़ी अवैध शराब 

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

चंडीगढ़ से बिजनौर के थ्रू बिहार ले जाई रही थी शराब 

बिजनौर पुलिस ने लाखों रुपए की पकड़ी अवैध शराब

बिजनौर पुलिस ने छापा मारकर 650 पेटी पंजाब मार्का अवैध शराब पकड़ ली इस घटना में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है 

बिजनौर के पुलिस लाइन सभागार में एसपी के के बिश्नोई बिजनौर ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए कहा कि सूचना पर बिजनौर नगीना मार्ग पर शादीपुर के पास एसओजी और कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को पकड़ लिया ट्रक में पंजाब ब्रांड अंग्रेजी शराब की 650 पेटी बरामद हुई आरोपी ट्रक चालक मोहम्मद अजीम निवासी गांव नूंह हरियाणा मेवात को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है शराब की कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई गई आरोपी ट्रक चालक ने बताया कि हरियाणा निवासी राहुल के कहने पर चंडीगढ़ से ट्रक लेकर हापुड़ के लिए चला था इसके बदले उसे ₹30000 मिलते थे जबकि तेल आदि खर्च के लिए ₹20000 दिए गए थे इसके साथ ही टीएडीए तौर पर ₹500 रोजाना मिल रहे थे 

अनुमान है कि आगामी त्योहारों को लेकर यह शराब बिजनौर होते हुए बिहार ले है जा रही थी जिससे कि त्योहारों पर इसका इस्तेमाल किया जा सके प्लीज कांफ्रेंस के दौरान एसपी देहात गौतम राय क्राइम ब्रांच निरीक्षक सचिन मलिक और कोतवाली देहात थाना अध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद थे एसपी क बिश्नोई का कहना है की पुलिस सरगना तक पहुंचाने की कोशिश में लगी हुई है पूरी जांच करने के बाद इसके सरगना तक पहुंच जाएगा


बिजनौर के बवनपुरा चौराहे पर फायरिंग, निशाने पर पति, गोली लगी मजदूर को

बिजनौर के बवनपुरा चौराहे पर फायरिंग, निशाने पर पति, गोली लगी मजदूर को

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर : कोतवाली शहर क्षेत्र के बवनपुरा चौराहे पर शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इस वारदात में बाइक के पीछे बैठा मजदूर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, अर्जुन त्यागी अपने मजदूर राजेंद्र सैनी के साथ बाइक पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि फायरिंग का असली टारगेट अर्जुन त्यागी था, लेकिन धोखे से गोली पीछे बैठे मजदूर राजेंद्र सैनी को जा लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल राजेंद्र सैनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बिजनौर के बवनपुरा चौराहे पर फायरिंग, निशाने पर पति, गोली लगी मजदूर को

बताया जाता है कि पत्नी से अर्जुन त्यागी का विवाद चल रहा है इस गोलीकांड पर ब्रीफ करते हुए एसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया, "शाम करीब 7 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी, मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया।"

"अर्जुन त्यागी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। कल शाम वह अपने मजदूर के साथ बाइक से जा रहा था, तभी उसके साले उत्कर्ष, ससुर राजू और साले के दोस्त रविंद्र पाल ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली और फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली अर्जुन के पीछे बैठे मजदूर राजेंद्र सैनी को लगी।"

एसपी सिटी ने आगे बताया कि अर्जुन त्यागी से तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। गिरफ्तार कर सघन जांच की जाएगी और जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।


बिजनौर : भतीजे ने दोस्तों के साथ मिलकर की ताऊ की हत्या, पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया

बिजनौर : भतीजे ने दोस्तों के साथ मिलकर की ताऊ की हत्या, पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया

 रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

जमीन की रंजिश को लेकर सगे भतीजे ने अपने ताऊ की हत्या कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया बिजनौर एसपी के के बिश्नोई ने हत्याकांड का पूरा खुलासा करते हुए बताया कि 8 दिन पहले विजयपाल अपने खेत की जुताई करने के लिए गए थे जब वह देर तक भी घर वापस नहीं आए तो घर वालों ने उनकी तलाश की 

बाद में उनका शव ट्रैक्टर पर पड़ा मिला इस मामले में विजयपाल के बेटे और मोहित ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल करते हुए हत्या में शामिल प्रिंस तोमर निवासी केलनपुर,शानू उर्फ मिशन निवासी रामपुर नजराना,मोहम्मद फैजान निवासी रसूलपुर नगला, रवीश निवासी तालिबपुर और विनीत कुमार निवासी नवाबपुरा मंडी धनौरा जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

बिजनौर : भतीजे ने दोस्तों के साथ मिलकर की ताऊ की हत्या, पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया

एसपी एसपी के के बिश्नोई ने खुलासा करते हुए कहा कि विजयपाल का अपने सगे भतीजे से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था इसी रंजिश में सगे भतीजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ताऊ को गोली मारकर हत्या कर दी थी 

इस हत्याकांड में भतीजा प्रिंस अपने दोस्तों के साथ हत्या की प्लानिंग करने के बाद दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार आरोपी खेत पर पहुंचे जहां विजयपाल काम करने के बाद वापस घर जा रहा था तभी आरोपियों ने दो गोली विजयपाल को मार दी जबकि एक फायर उनका मिस हो गया हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए तमंचा बेचने वाले अमरोहा के विनीत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया 

बताया जाता है कि प्रिंस ने 3:30 लख रुपए में इन आरोपियों को हत्या करने में शामिल किया था और अग्रिम राशि के रूप में ₹20000 दे दिए गए थे पुलिस ने एक तमंचा प्रिंस से और फैजान से बरामद किया है वही तमंचा बेचने वाले विनीत के पास से दो तमंचे बरामद किए गए हैं प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात गौतम राय निरीक्षक सचिन मलिक भी मौजूद थे आरोपी प्रिंस ने धनोरा मंडी में कपड़े की दुकान कर रखी है करीब एक महीना पहले उसने दुकान साझेदारी को सौंप कर खुद का हिस्सा निकाल लिया था पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने विजयपाल को मारने के लिए 6 महीने पहले भी प्रयास किया था मगर उसे वक्त सफलता नहीं मिली थी आरोपी प्रिंस विजयपाल के घर में चोरी के मामले में साल 2020 में जेल भी जा चुका है


जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ, 27 अक्टूबर : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा पात्रता एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं




जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने चिकित्सा उपचार, आर्थिक सहायता, पुलिस से संबंधित मामले, राजस्व, भूमि विवाद और पारिवारिक समस्याओं सहित विभिन्न विषयों पर अपनी शिकायतें उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की स्थिति के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, जवाबदेही और तत्परता बेहद आवश्यक है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

बिजनौर : धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिरों में हुए विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

बिजनौर : धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिरों में हुए विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

नगर पालिका, नगर पंचायत एवं विकास खंडों में 54 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम

बिजनौर : धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिरों में हुए विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम


बिजनौर, 26 अक्टूबर। शासन के निर्देशों के क्रम में सोमवार को जनपद बिजनौर में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनपद की 18 नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में एक-एक स्थान पर तथा 11 विकास खंडों में 36 अलग-अलग स्थानों पर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस प्रकार जनपद में कुल 54 स्थानों पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के जीवन, आदर्शों, विचारों एवं सामाजिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को रामायण में निहित मानवीय मूल्यों, सामाजिक समरसता, नैतिकता तथा राष्ट्रीय आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर चयनित मंदिरों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन, वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन-कीर्तन तथा अन्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रमुख स्थलों पर 8, 12 अथवा 24 घंटे के अखंड वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन कराया गया। इसके अतिरिक्त श्रीराम, श्रीहनुमान एवं रामायण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मंदिरों तथा स्थलों पर भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रमों के आयोजन से पूर्व संबंधित विभागों एवं आयोजकों द्वारा सभी स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गईं। आयोजनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके विचारों तथा उनके द्वारा रचित रामायण के प्रेरणादायी संदेशों से परिचित हो सकें।

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों द्वारा सभी कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से कराया गया। जनसहभागिता के साथ आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों, रामायण के संदेशों तथा सामाजिक सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। इन आयोजनों ने समाज में नैतिक मूल्यों, आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के महत्व को रेखांकित किया।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर आयोजित जनता दर्शन में उमड़े फरियादी, फोन पर अधिकारियों को दिए निर्देश

हर फरियादी की सुनी पीड़ा, त्वरित समाधान के निर्देश

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर आयोजित जनता दर्शन में उमड़े फरियादी, फोन पर अधिकारियों को दिए निर्देश 

लखनऊ, 26 अक्टूबर : जनता की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी प्रतिबद्धता के तहत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने  सोमवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर प्रकरणों में पात्रता एवं नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर आयोजित जनता दर्शन में उमड़े फरियादी, फोन पर अधिकारियों को दिए निर्देश




जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने चिकित्सा उपचार, आर्थिक सहायता, पुलिस कार्रवाई, राजस्व, भूमि विवाद, पारिवारिक समस्याओं सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की प्रकृति और संवेदनशीलता के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रता एवं निर्धारित नियमों के अनुसार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ कर किया अवलोकन

महर्षि वाल्मीकि के विचार और आदर्श भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

जयन्ती पर आयोजित वाल्मीकि प्राकट्योत्सव समारोह को उप मुख्यमंत्री ने किया संबोधित 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ कर किया अवलोकन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ कर किया अवलोकन

लखनऊ, 26 अक्टूबर : आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर सोमवार को लखनऊ में आयोजित वाल्मीकि प्राकट्योत्सव समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महर्षि वाल्मीकि का व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए भारतीय संस्कृति, साहित्य और समाज को दिशा देने में उनके अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया। साथ ही महर्षि वाल्मीकि के जीवन, आदर्शों एवं महान कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और उसका अवलोकन किया। स

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन दर्शन सत्य, करुणा, सदाचार, सामाजिक समरसता और मानवता के शाश्वत मूल्यों का संदेश देता है। उनकी कालजयी रचना रामायण भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अमूल्य ग्रंथ है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी समाज को मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग, न्याय और लोककल्याण की प्रेरणा प्रदान करता रहा है।








उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी प्राचीन काल में थीं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक ऐसे समाज का निर्माण किया जा सकता है, जहां समानता, सद्भाव, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हो। महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि ज्ञान, साधना और सकारात्मक विचारों के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान की जा सकती है। 

समारोह के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी में महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व, साहित्यिक योगदान और उनके द्वारा प्रतिपादित आदर्शों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य उनकी गौरवशाली विरासत से जनसामान्य को परिचित कराना तथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना रहा।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती का यह पावन अवसर उनके विचारों, आदर्शों और साहित्यिक विरासत को स्मरण करने के साथ-साथ उनके बताए मार्ग पर चलकर समरस, संस्कारित एवं मानवीय समाज के निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि युगों तक महर्षि वाल्मीकि को याद रखा जाएगा। उनकी कृति रामायण हमें जीवन जीने का सच्चा तरीका बताती है। इस अवसर पर भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि, भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्रा, उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम, वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार वाल्मीकि, प्रोफेसर वरुण चांचड़, अभिषेक गुप्ता, पृथ्वीराज चौहान, दिनेश चंद्रा, राजेंद्र वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बिजनौर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर को मिली बड़ी उपलब्धि, टोटल हिप रिप्लेसमेंट (THR) में किया चमत्कार

बिजनौर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर को मिली बड़ी उपलब्धि, टोटल हिप रिप्लेसमेंट (THR) में किया चमत्कार

मेडिकल कॉलेज बिजनौर की एक और उपलब्धि, जटिल सर्जरी के माध्यम से मरीज को मिली नई उम्मीद

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर को मिली बड़ी उपलब्धि, टोटल हिप रिप्लेसमेंट (THR) में किया चमत्कार

बिजनौर : महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर में एक और महत्वपूर्ण चिकित्सा उपलब्धि दर्ज की गई है। महाविद्यालय के अस्थि रोग विभाग में जटिल हिप सर्जरी के अंतर्गत टोटल हिप रिप्लेसमेंट (पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण) सफलतापूर्वक किया गया।

प्राचार्य प्रो. डॉ. ललिता चौधरी एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील मलिक एवं उप चिकित्सा अधीक्षक  डॉ. दिनेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में महाविद्यालय निरंतर चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है।


महाविद्यालय के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल यादव ने बताया कि जनपद बिजनौर के खेड़की, चांदपुर निवासी 42 वर्षीय मरीज नईम पिछले कई वर्षों से एंकायलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (Ankylosing Spondylitis) से पीड़ित थे। इस बीमारी के कारण उनके दोनों कूल्हों के जोड़ गंभीर रूप से प्रभावित हो गए थे। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि वे न तो खड़े हो पा रहे थे और न ही चलने में सक्षम थे। उन्हें दैनिक गतिविधियों के लिए भी बिस्तर पर निर्भर रहना पड़ता था।

मरीज ने मेरठ और दिल्ली के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में उपचार के लिए संपर्क किया था, जहाँ ऑपरेशन पर लगभग 10 से 12 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी दी गई। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे कई वर्षों तक ऑपरेशन नहीं करा सके।

कुछ दिन पूर्व मरीज ने महाविद्यालय में डॉ. अतुल यादव से संपर्क किया। मरीज की स्थिति का समुचित मूल्यांकन करने के बाद प्राचार्य प्रो. डॉ. ललिता चौधरी को अवगत कराया गया। उनके मार्गदर्शन में मरीज को टोटल हिप रिप्लेसमेंट कराने की सलाह दी गई और महाविद्यालय में यह जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हुआ है और अब वे चलने में सक्षम हैं। वर्षों से चलने-फिरने में असमर्थ मरीज के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटने की नई उम्मीद मिली है।

इस सफल ऑपरेशन में सर्जिकल टीम के डॉ. अतुल यादव, डॉ. शितांशु, डॉ. गौरव, डॉ. नितिन एवं डॉ. देवांश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. प्रवीण पेटसन एवं डॉ. रश्मि शामिल रहे। ऑपरेशन थिएटर टीम में सिस्टर इंचार्ज रजनी शर्मा, सिस्टर शैली तथा शिवम, प्रशांत, भोगेंद्र, कपिल, राजकुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।

महाविद्यालय में इस प्रकार की जटिल शल्य चिकित्सा का सफलतापूर्वक संपन्न होना संस्थान की बढ़ती चिकित्सा क्षमताओं, चिकित्सकों की दक्षता और टीमवर्क का परिचायक है। यह उपलब्धि जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर एवं उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

क्या होता है टोटल हिप रिप्लेसमेंट (THR)?

डॉ. अतुल यादव, अस्थि रोग विशेषज्ञ के अनुसार, टोटल हिप रिप्लेसमेंट एक शल्य चिकित्सा प्रक्रिया है, जिसमें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कूल्हे के जोड़ के हिस्सों को हटाकर उनकी जगह कृत्रिम जोड़ लगाया जाता है। इससे मरीज को दर्द से राहत मिलने और चलने-फिरने की क्षमता में सुधार होने में मदद मिल सकती है। चिकित्सकीय जाँच के बाद आवश्यकता के अनुसार इस ऑपरेशन की सलाह दी जाती है।


मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, त्रुटियों की पुनरावृत्ति पर होगी कड़ी कार्यवाही, कम्प्यूटर सहायकों द्वारा फार्मो की फीडिंग किये जाने पर रोक

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, त्रुटियों की पुनरावृत्ति पर होगी कड़ी कार्यवाही, कम्प्यूटर सहायकों द्वारा फार्मो की फीडिंग किये जाने पर रोक

मण्डलायुक्त को रोल प्रेक्षक (Roll Observer) के रूप में सुनिश्चित करना होगा सघन पर्यवेक्षण

मतदाता सूची में गड़बड़ी पाये जाने पर सम्बन्धित जिला निर्वाचन अधिकारी की भी तय होगी जिम्मेदारी

कम्प्यूटर सहायकों द्वारा फार्मो की फीडिंग किये जाने पर रोक

SIR की समाप्ति की तिथि (10 अप्रैल, 2026) से अब तक कम्प्यूटर सहायकों द्वारा फीड किए गए समस्त फामों की अनिवार्य रूप से होगी जांच

शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण ईआरओ को करना होगा सुनिश्चित

कम्प्यूटर सहायकों द्वारा फार्मो की फीडिंग किये जाने पर रोक

कम्प्यूटर सहायकों द्वारा फार्मो की फीडिंग किये जाने पर रोक

लखनऊ, 25 अक्टूबर, 2026 : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की तैयारियों के दृष्टिगत 24 अक्टूबर (शनिवार) को समस्त मण्डलायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं कम्प्यूटर सहायकों के साथ वर्चुअली बैठक की गई। बैठक में निम्नवत् निर्देश दिये गयेः-

मतदाता सूची तैयार करने से जुड़े अधिकारियों के आधिकारिक कर्तव्यों के उल्लंघन से संबंधित लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-32 का भलीभांति अध्ययन करने के निर्देश दिये गये।

यह सुनिश्चित किया जाये कि मतदाता सूची के सम्बन्ध में विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की जांच में पायी गई त्रुटियों की पुनरावृत्ति न हो।

सभी अधिकारियों का ERONET का अपना लॉगिन आई डी तथा पासवर्ड किसी से भी साझा न किये जाने की हिदायत दी गई।

SIR की समाप्ति की तिथि (10 अप्रैल, 2026) से लेकर अब तक कम्प्यूटर सहायक द्वारा फीड किये गये फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 की जांच अवश्य करा ली जाय जिससे की पीलीभीत जैसे प्रकरण की पुनरावृत्ति न हो। यदि इस प्रकार के प्रकरण संज्ञान में आते हैं तो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं कम्प्यूटर सहायक को उत्तरदायी मानते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-32 के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी का शिथिल पर्यवेक्षण मानते हुए उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। मण्डलायुक्तों का रोल प्रेक्षक (Roll Observer) के रूप में दायित्व निर्धारित है ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वह अपने मण्डल के सम्बन्धित जिलों में मतदाता सूची के कार्यों का सघन पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में शिथिलता पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही होगी।

भौतिक रूप से प्राप्त आवेदन फार्मों की फीडिंग का कार्य कम्प्यूटर सहायक से कदापि न कराया जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि भौतिक रूप से प्राप्त समस्त फार्म बूथ लेवल अधिकारी द्वारा ही बी०एल०ओ० ऐप के माध्यम से डिजिटाइज किये जाएं।

ईआरओ द्वारा समस्त लंबित फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए उनका तत्परतापूर्वक एवं नियमानुसार निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। भौतिक रूप में प्राप्त समस्त फार्मों को सुरक्षित रखना सुनिश्चित किया जाय।

उपस्थित सभी अधिकारियों को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से ECINET का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण को डैशबोर्ड पर मिलने वाली जानकारियों एवं की जाने वाली प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सी०यू०जी० नम्बर के स्थान पर अपने निजी मोबाइल नम्बर को पोर्टल पर अपडेट कराएं ताकि बीएसएनएल नेटवर्क बाधित होने के समय कार्य प्रभावित न हो। समस्त अधिकारीगण पासवर्ड पॉलिसी के तहत अपना पासवर्ड तत्काल परिवर्तित किया जाना सुनिश्चित करें।

जनपद बुलन्दशहर, सीतापुर, गाजियाबाद और अलीगढ़ के जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया में प्रसारित डुप्लीकेट मतदाताओं से सम्बन्धित शिकायतों के संबंध में आख्या समय से न प्रेषित किए जाने के कारण अप्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा शीघ्र आख्या प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए गए।

निर्वाचक नामावली से संबंधित NGSP (National Grievance Service Portal), PGRS (Public Grievance Redressal System), Social Media एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि 10 अप्रैल से अब तक समस्त माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का ईआरओ द्वारा ससमय व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाय।

यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि ECINET एप तथा https://voters.eci.gov.in पोर्टल पर नागरिकों को उपलब्ध कराये जाने वाली सेवा Book A Call With BLO के अन्तर्गत नागरिको से प्राप्त कोई भी कॉल रिक्वेस्ट 48 घण्टे से अधिक समय से लंबित न रहे। बी०एल०ओ० द्वारा मतदाताओं से कोई सम्पर्क किये बिना ही नागरिक अनअवेलेबल (Unavailable) का विकल्प का चयन किये जाने तथा नागरिकों से प्राप्त कॉल रिक्वेस्ट का उत्तर समय से न दिए जाने से उनको हुई असुविधा की शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

विशेष अभियान दिवस दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 के संबंध में बी०एल०ओ० के समय से बूथ पर न पहुंचने, बी०एल०ओ० के अनुपस्थित रहने आदि से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अनुपस्थित रहे बी०एल०ओ० से सम्बन्धित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। इस सम्बन्ध में आगाह किया गया कि आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान आयोजित किये जाने वाले विशेष अभियान दिवसों में इस तरह की शिकायतों की पुनरावृत्ति क्षम्य नहीं होगी।

मतदाता सूची में विद्यमान समस्त दोहरी प्रविष्टियों को समय से हटाने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं। आगामी SSR में प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियाँ न रहें। इस हेतु ससमय समस्त कदम उठाये जायें।

कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश

विधान परिषद निर्वाचन-2026 की मतगणना की तैयारियों की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश

लखनऊ, 25 अक्टूबर, 2026 : उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की मतगणना से संबंधित तैयारियों की रविवार को समस्त रिटर्निंग ऑफिसर (मण्डलायुक्त) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (जिला निर्वाचन अधिकारी) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करते हुए उनका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मतगणना की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा संपूर्ण प्रक्रिया को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतगणना स्थल पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतगणना की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों एवं वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था की जाए। मतगणना के दौरान निर्बाध्य विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इस सम्बन्ध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया जाये। साथ ही विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था जनरेटर के रूप में सुनिश्चित की जाये। जनरेटर की व्यवस्था ऐसे स्थान पर की जाये जिससे मतगणना स्थल पर ध्वनि व प्रदूषण की समस्या न उत्पन्न हो। 

उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य में लगाए जाने वाले सभी कार्मिकों को विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे मतगणना प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। मतगणना से पूर्व सभी आवश्यक सामग्रियों एवं प्रपत्रों का आंकलन करते हुए मतगणना टेबलों तथा रिटर्निंग ऑफिसर की टेबल की व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए। सभी उम्मीदवारों के मतगणना एजेण्टों की नियुक्ति निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाए तथा उन्हें नियमानुसार फोटो पहचान पत्र जारी किए जाएं। मतगणना एजेण्टों एवं उम्मीदवारों के बैठने की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देशित किया कि मतगणना की तैयारियों की निरंतर निगरानी की जाए और किसी भी आवश्यक व्यवस्था में शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मतगणना प्रक्रिया को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराया जाए।

https://x.com/ceoup/status/2114381054597615805






हताश और निराश हो चुकी है कांग्रेस, जनता फिर सबक सिखाएगीः ब्रजेश पाठक

हताश और निराश हो चुकी है कांग्रेस, जनता फिर सबक सिखाएगी : ब्रजेश पाठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा टिप्पणी पर उप मुख्यमंत्री का पलटवार

कहा- मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान कांग्रेस की गिरती राजनीतिक संस्कृति का परिचायक

*हताश और निराश हो चुकी है कांग्रेस, जनता फिर सबक सिखाएगीः ब्रजेश पाठक*  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा टिप्पणी पर उप मुख्यमंत्री का पलटवार  कहा- मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान कांग्रेस की गिरती राजनीतिक संस्कृति का परिचायक  लखनऊ, 25 अक्टूबर   कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी कांग्रेस की गिरती राजनीतिक संस्कृति को दर्शाती है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद और राजनीतिक विरोध स्वाभाविक हैं, लेकिन विरोध के नाम पर किसी के परिवार और माता-पिता को निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति व्यक्तिगत टिप्पणियों और उनकी साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर किए गए कटाक्षों से भरा रहा है। कभी उनकी मां को लेकर टिप्पणियां की गईं, तो कभी उनकी पृष्ठभूमि का उपहास उड़ाने का प्रयास किया गया।  डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति जनहित के मुद्दों से हटकर व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित होती दिखाई दे रही है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और उसका निर्णय ही अंतिम होता है। जनता निश्चित तौर पर आगामी चुनावों में फिर से कांग्रेस और उनके नेताओं को सबक सिखाएगी।

लखनऊ, 25 अक्टूबर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी कांग्रेस की गिरती राजनीतिक संस्कृति को दर्शाती है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद और राजनीतिक विरोध स्वाभाविक हैं, लेकिन विरोध के नाम पर किसी के परिवार और माता-पिता को निशाना बनाना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति व्यक्तिगत टिप्पणियों और उनकी साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर किए गए कटाक्षों से भरा रहा है। कभी उनकी मां को लेकर टिप्पणियां की गईं, तो कभी उनकी पृष्ठभूमि का उपहास उड़ाने का प्रयास किया गया। 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति जनहित के मुद्दों से हटकर व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित होती दिखाई दे रही है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और उसका निर्णय ही अंतिम होता है। जनता निश्चित तौर पर आगामी चुनावों में फिर से कांग्रेस और उनके नेताओं को सबक सिखाएगी।


बिजनौर : नगीना में युवक के घर से 17 लाख की चोरी, माल समेटकर चोर फरार

बिजनौर : नगीना में युवक के घर से 17 लाख की चोरी, माल समेटकर चोर फरार

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर के नगीना से खबर सामने आ रही है, जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया! घर से करीब 17 लाख रुपये की चोरी हुई है।

बिजनौर : नगीना में युवक के घर से 17 लाख की चोरी, माल समेटकर चोर फरार

दरअसल, पूरा मामला नगीना क्षेत्र के ग्राम हरगांव चांदन का है, जहां बीती रात चोरों ने सुरेश पंडित के घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है। इसमें लगभग 15 लाख रुपये के जेवर और 2 से 3 लाख रुपये की नकदी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे की तरफ बनी खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और नकदी समेट ले गए।

पीड़ित के मुताबिक, उनकी बहन के रखे सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी हुए हैं। परिवार ने पुलिस से शिकायत कर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुआ माल बरामद कराने की गुहार लगाई है।




बिजनौर : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पी ई टी परीक्षा, सघन चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश

बिजनौर : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पी ई टी परीक्षा, सघन चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच उमीदवार परीक्षा केंद्र में पहुंचे पुलिस की बात करें तो सीसीटीवी की निगरानी और बायोमेट्रिक स्कैनिंग के बाद ही छात्र-छात्राओं को को प्रवेश दिया गया

बिजनौर : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पी ई टी परीक्षा, सघन चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश
















बिजनौर जिले में पी ई टी परीक्षा के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए यह परीक्षा दो मीटिंग में आयोजित की जा रही है 3 दिन तक चलने वाली परीक्षा के लिए बिजनौर से शाहजहांपुर के लिए 3 दिन तक परीक्षा स्पेशल ट्रेन चल रही है जो की 25 अक्टूबर 30 अक्टूबर और 1 नवंबर तक चलेगी

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष शांतिपूर्ण तरीके से करने के लिए कड़ी तैयारी की है इस बीच बिजनौर सी ओ सिटी अभय कुमार पांडे ने विभिन्न परीक्षा केदो आर जीपी इंटर कॉलेज, केपीएस, जीजीआईसी, वर्धमान कॉलेज सहित अन्य विभिन्न परीक्षा केदो पर जाकर चेकिंग अभियान चलाकर परीक्षा केंद्रों का  निरीक्षण कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए