गाजीपुर: मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चैरसिया ने नव निर्मित जिला अस्पताल एन.आर.सी (पोषण पुनर्वास केन्द्र) गोराबाजार का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण में 10 बेड की अपेक्षा 03 बेड पर अतिकुपोषित बच्चों मौजूद पाये गये, इस केन्द्र में साफ सफाई की समीक्षा के दौरान उन्होने बताया कि इन केन्द्रो पर साफ सफाई के सम्बन्ध में जागरूकता लायी जाय, उन्होने डस्टबीन बाहर रखने एवं जूता चप्पल को बाहर निकाल कर ही अन्दर प्रवेश करने का निर्देश दिया, उन्होने सफाई व्यवस्था पर तैलिया, साबुन न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिया कि 4 दिन के अन्दर सारी कमियों को पूर्ण कर लिया जाय, उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने नर्स एवं स्टाफ को निर्देशित किया जाय कि बच्चे के डाइट पर पूरा ध्यान दिया जाय एवं उनको समय - समय पर देने वाले आहार पर विशेष ध्यान दिया जाय, उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि खाली पडे बाउन्ड्रीवाल पर बच्चों को आकर्शित किये जाने वाले चित्र को प्रदर्शित करते हुए स्लोगन लिखवाया जाय जिससे बच्चों को इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हो सके , उन्होने पुनर्वास केन्द्र में शासन द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले सभी यथा सम्भव उपकरणो को लगाने का निर्देश दिया।
गाज़ीपुर मुख्य विकास अधिकारी का औचक निरीक्षण
Posted by aamir on June 17, 2018 in Gazipur | Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



Post a Comment