मुरादाबाद: पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले शातिर बदमाश को चोरी की ई-रिक्शाओं और बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है, पकड़ा गया बदमाश दिल्ली के नेहरू विहार थाने का रहने वाला है और उस पर दस से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है, पुलिस ने पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर चोरी के सोलह ई-रिक्शा और तीन बाइकें बरामद की है, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी के दौरान दो बदमाश मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है।
मुरादाबाद जनपद के कटघर थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने दिल्ली के बदमाश सलीम उर्फ गुड्डू पहाड़ी को गिरफ्तार किया है, दरअसल वाहन चैकिंग के दौरान सलीम अपने दो साथियों के साथ चोरी की बाइक से आ रहा था इसी दौरान पुलिस को देख कर वह भागने लगा, संदिग्ध होने की आशंका में पुलिस ने पीछा कर सलीम को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी आलिम और शाबू मौके से फरार हो गए, पुलिस ने सलीम से पूछताछ की तो उसने मुरादाबाद और दिल्ली से वाहन चोरी करने की घटना कबूल की।
पुलिस ने सलीम की निशानदेही पर सोलह ई-रिक्शा और तीन बाइकें बरामद की है, सलीम के मुताबिक वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने साथियों की मदद से फर्जी कागजात तैयार कर चोरी के वाहन ग्रामीण इलाकों में बेचा करता था, पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश सलीम के कई शहरों में मकान है और उसके पास लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद है, एसपी सिटी अंकित मित्तल के मुताबिक पकड़े गए बदमाश के फरार दोस्तों को तलाश किया जा रहा है।
रिपोर्ट
राजकुमार सिंह
मुरादाबाद
Post a Comment