BREAKING NEWS

Big story

News

फिरोजाबाद में सिपाही के गोली लगने से मौत

सिपाही की गोली लगने से मौत, दरोगा द्वारा पिस्टल साफ करने के दौरान हुआ हादसा


फिरोजाबाद में सिपाही के गोली लगने से मौत हो गई यह हादसा उस वक्त हुआ जब दरोगा इंद्रजीत सिंह अपनी पिस्टल को साफ कर रहा था जिसमें चेंबर में एक कारतूस फंसा होने के कारण गोली चल गई और  सामने बैठे सिपाही शिव कुमार मिश्रा के सिर में घुस गई  जिनकी अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई शव  को पोस्टमार्टम ग्रह में रखवा दिया गया है ।

मामला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है कांस्टेबल के पद पर तैनात सिपाही शिव कुमार मिश्रा व दरोगा इंद्रजीत सिंह दोनों एक ही क्यू आर टी  पर तैनात थे तभी दरोगा इंद्रजीत सिंह अपनी पिस्टल  की मैगजीन निकाल कर पिस्टल साफ कर रहे थे जिसमें एक कारतूस गलती से फंसा होने के कारण पिस्टल चल गई पिस्टल से निकली हुई गोली सामने बैठे सिपाही शिव कुमार मिश्रा के सिर में जाकर घुस गई और वह वहीं जमीन पर गिर गए जिन की  फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई सभी आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शब को पोस्टमार्टम गए हैं रखवा दिया है। 

Post a Comment