BREAKING NEWS

Big story

News

फुटबॉल में अर्जेंटीना चैंपियन, फ्रांस को हराया

 





https://twitter.com/aamirri31118562/status/1604552339284983809?t=W2KqF0FdhubCislyKRUctw&s=19


फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना फुटबॉल का नया चैंपियन बना....  फाइनल में फ्रांस को अर्जेंटीना ने हराया....फ्रांस के  mbappe  को गोल्डन बूट मिला.... मेसी को गोल्डन बॉल मिला.... 36  साल के बाद अर्जेंटीना ने जीता खिताब.... मेसी  फुटबॉल के नए बादशाह बने #messifans #football


Argentina vs France Final: अर्जेंटीना 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा। उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है। फ्रांस की बात करें तो उसका तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। वह 1998 और 2018 में जीता था।



कतर का लुसैल स्टेडियम रविवार (18 दिसंबर) को फुटबॉल के एक एतिहासिल मैच का गवाह बना। पेनल्टी शूटआउट तक चले मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व कप अपने नाम कर लिया। दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में एक लियोनल मेसी और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया। मेसी ने दो तो एम्बाप्पे ने तीन गोल दागे।

लियोनल मेसी ने मैच में पहला गोल 23वें मिनट में पेनल्टी पर किया। वह एक विश्व कप के सभी नॉकआउट मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। उनके बाद एंजेल डी मारिया 36वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को 2-0 से आगे कर दिया। हाफटाइम तक अर्जेंटीना की टीम 2-0 से आगे थी। हाफटाइम के बाद दोनों टीमों ने लगातार हमले किए, लेकिन गोल नहीं निकल पा रहे थे। 80 मिनट तक तो ऐसा लगा कि अर्जेंटीना अब मैच को आसानी से जीत लेगा, लेकिन किलियन एम्बाप्पे ने दो मिनट में दो गोल कर मैच को पलट दिया। उन्होंने 80वें और 81वें मिनट में गोल कर दिया।

निर्धारित 90 मिनट तक स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। वहां दोनों टीमों को 15-15 मिनट के दो हाफ मिले। लियोनल मेसी ने 108वें मिनट में गोल कर मैच में अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया। एक बार फिर लगा कि अर्जेंटीना जीत के करीब पहुंच गया है, लेकिन उसके राह में किलियन एम्बाप्पे फिर से खड़े हो गए। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। वहां अर्जेंटीना ने मुकाबले को 4-2 से अपने नाम कर लिया।


Post a Comment