BREAKING NEWS

Big story

News

सपा सांसद का कोरोना पर बयान, ये सिर्फ सियासी कोरोना है


संभल के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का कोरोना को लेकर बड़ा ही लापरवाही वाला बयान सामने आया है, सपा सांसद ने मुस्कुराते हुए कहा है कि ये जो कोरोना का प्रोपेगंडा है ये असल में सियासी कोरोना है ये बीजेपी का सियासी कोरोना है, ये सियासी कोरोना से डर रहे है, क्योंकि दिल्ली में राहुल गांधी दाखिल हुए हैं तो इन्हें परेशानी हो रही है, कोरोना का अभी पता नहीं क्या हालात हैं,लेकिन सियासी कोरोना ज्यादा फैला हुआ है।

वहीं सपा सांसद ने आरजेडी के नेता अब्दुल कारी सिद्दीकी के उस बयान को नकारा दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अब उन्हें भारत मे रहने से डर लग रहा है उन्होंने तो अपने बच्चों को ही विदेश में बसने के लिए कह दिया है, सपा सांसद बर्क ने मामले पर जवाब देते हुए कहा है ये देश हमारा है वे कहीं जाने वाले नहीं है, यहीं के हालात सुधारने होंगे,क्योकि यहाँ पर मुसलमानों के साथ ज्यादती हो रही है इसका जवाब हम 2024 के लोकसभा चुनाव में देंगे

आपको बता दें कि कोरोना की पहली वेव में भी सांसद ने मस्जिद में सामूहिक नमाज से दुआ कर कोरोना के खात्मे की बात तब कही थी जब लाकडाउन था...मंदिर मस्जिद बंद थे अब जब कोरोना से चाइना बेहाल है देश में भी कोरोना ने दस्तक दे दी तब कोरोना को लेकर सांसद का ये सियासी  बयान सामने आया है।




बाइट:- शफीकुर्रहमान बर्क  सांसद संभल

Post a Comment