BREAKING NEWS

Big story

News

कालाजार की समय पर करें पहचान: बृजेश पाठक

 


कालाजार की समय पर करें पहचान: बृजेश पाठक

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दी जानकारी 

लखनऊ।

कालाजार पर काबू पाने के लिए जन सहभागिता की जरूरत है। लंबे समय पर बुखार व वजन में कमी होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल आएं। यहां मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

कालाजार पर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने यह जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक बुखार हो। भूख कम लग रहा हो और शरीर में कालापन आ गया हो, तो यह कालाजार का लक्षण है।

उन्होंने बताया कि बुखार के दौरान मरीज के वजन में कमी आती है।लीवर बढ़ जाता है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता कालाजार के प्रति लोगों को जागरूक करें लक्षणों के बारे में बताएं ताकि बीमारी की समय पर पहचान हो सके। यदि स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कोई ऐसा मामला सामने आएं, तो मरीज को नजदीकी सरकारी अस्पताल लाएं। वहां आरके-39 किट से उनकी जांच होगी। यदि मरीज कालाजार से ग्रसित पाया गया, तो उनका नियमित और सुचारू तौर पर इलाज चलेगा।

Post a Comment