Time Magazine की लिस्ट में दुनिया की 100 प्रभावशाली कंपनियों में रिलायंस समेत तीन भारतीय कंपनियां
नई दिल्ली, 30 मई 2024: मशहूर अमेरिकी मैगजीन टाइम (Time Magazine) ने इस साल 2024 के लिए अपनी दुनिया की सबसे प्रभावशाली (most influential) दुनिया की कंपनियों की लिस्ट जारी की है। Time Magazine की लिस्ट में दुनिया की 100 प्रभावशाली कंपनियों में रिलायंस समेत तीन भारतीय कंपनियां शामिल है टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट में तीन भारतीय कंपनियों ने जगह बनाई है।
Read more :
British Fashion Company : ब्रिटिश फैशन कंपनी ASOS के प्रोडक्ट भारत में बेचेगा रिलायंस रिटेल
गर्ल्स इन इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी इंडिया – 2024
Rilance का मुंबई में 'बिल्डिंग फ़्लोरिशिंग फ़्यूचर्स' सम्मेलन
Time Magazine की लिस्ट में 5 कैटेगरी
Time Magazine की इस प्रभावशाली लिस्ट को मुख्य रूप से 5 कैटेगरी में बांटा गया है। इन कैटेगरी में लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटन्स और पायनियर्स शामिल हैं। भारत की मशहूर रिलायंस और टाटा ग्रुप को time magazine की लिस्ट में टाइटन्स कैटेगरी में स्थान मिला है। जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पायनियर्स कैटेगरी के लिए चुना गया है। प्रत्येक कैटेगरी में 20 कंपनियों को शामिल किया गया है।
Time Magazine की लिस्ट : रिलायंस इंडस्ट्रीज को ‘इंडियाज जगरनॉट’ की उपमा
टाइम मैगजीन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को ‘इंडियाज जगरनॉट’ की उपमा दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर टाइम मैगजीन ने लिखा है कि कपड़ा और पॉलिएस्टर कंपनी के रूप में शुरू हुई रिलायंस आज एक विशाल और जीवंत बिजनेस ग्रुप है, साथ ही यह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी भी बन गई है।
मुकेश अंबानी के नेतृत्व में कंपनी के पास एनर्जी, रिटेल और टेलीकॉम सहित कई बिजनेस हैं। बताते चले कि भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी और टेक जाइंट जियो प्लेटफॉर्म्स ने 2021 में इस लिस्ट में जगह बनाई थी। टाइम मैगजीन ने रिलायंस और डिज्नी सौदे का भी जिक्र किया है। मैगजीन का कहना है कि 8.5 अरब डॉलर का यह सौदा भारत के तेजी से बढ़ते स्ट्रीमिंग बाजार पर रिलायंस की पकड़ मजबूत करेगा।
Time Magazine की लिस्ट में तीन भारतीय कंपनियां
टाइम मैगजीन ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता के रूप में शामिल किया है। कंपनी हर साल 3.5 अरब खुराक बनाती है। याद रहे कि कोविड माहमारी के वक्त सीरम के टीकों ने लाखों जिंदगियां बचाई थी। टाटा ग्रुप के बारे में टाइम ने कहा कि ”टाटा समूह ने भारत की पुरानी कंपनियों में से एक है। इसका विशाल पोर्टफोलियो स्टील, सॉफ्टवेयर, घड़ियों, सबसी केबल और रसायनों से लेकर नमक, अनाज, एयर-कंडीशनर, फैशन और होटल तक फैला हुआ है। टेक निर्माण, एआई और सेमीकंडक्टर चिप्स में निवेश करके समूह एक टेक कंपनी बन रहा है। 2023 में यह आईफोन को असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी।
Post a Comment