रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा के सभापति बने ब्रजेश पाठक
अरुण कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, ध्वनि मत से सभा ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय
लखनऊ। 26 जुलाई : इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी का कार्यक्षेत्र व्यापक है। आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवा, सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में सोसाइटी द्वारा व्यापक कार्य किया जा रहा है। पूरे भारत में 1100 से अधिक शाखाएं हैं। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाती है, जैसे कि प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, रक्त दान अभियान और विभिन्न बीमारियों के उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी
उन्होंने कहा कि सोसाइटी मानवीय सिद्धांतों और मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए भी काम करती है,
जैसे कि निष्पक्षता, निस्वार्थता और एकता। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी युद्ध या संघर्ष के दौरान घायलों और युद्ध बंदियों की मदद करने में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। डिप्टी सीएम इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के चुनाव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
भारत में 1100 से अधिक शाखाएं
चुनाव अधिकारी गंगाराम गुप्ता ने जानकारी दी कि चुनाव के दौरान सोसाइटी की राज्य शाखा के सभापति पद हेतु उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु अरुण कुमार सिंह का नाम फतेहपुर चेयरमैन अनुराग श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया। पूर्व उप सभापति अखिलेंद्र शाही ने इस पर सभा का समर्थन मांगा, जिस पर सदन ने सर्वसम्मति से ध्वनि मत से समर्थन किया। शाही द्वारा विगत वर्षों में सोसाइटी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी।
Read More......
Reliance Q1 Results : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के नतीजे घोषित, शानदार रही पहली तिमाही
रिलायंस ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रखा 75 हजार करोड़ का निवेश लक्ष्य
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5जी एफडब्ल्यूए सेगमेंट में जियो एयर फाइबर का दबदबा
दुनिया के कंटेंट, फैशन और अध्यात्म पर छाने को तैयार हैं भारत –नीता अंबानी
अलिया भट्ट के ब्रांड ‘एड-अ-माम्मा’ का बेंगलुरु में पहला स्टोर
Uttar Pradesh.......
सभी अस्पतालों में कराएं फायर सेफ्टी मॉकड्रिलः ब्रजेश पाठक
बच्चे को सिगरेट पीना सिखाने वाले डॉक्टर सस्पेंड
प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में जीएसवीएम के दो चिकित्सा शिक्षक बर्खास्त
यूपी के 15 डॉक्टरों पर गिरी गाज, नशा करने और प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप
Post a Comment