भाजपा लोगों में नफरत फैलाती है- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज रांची होते हुए रामगढ़ के निमरा पहुंचकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वर्गीय शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने श्री हेमंत सोरेन की माताजी श्रीमती रूपी सोरेन और उनकी पत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों से भी भेंट की।
इससे पूर्व रांची पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि श्री शिबू सोरेन जी ने आदिवासी भाई-बहनों की परेशानी और उनके साथ हुए अन्याय को समझा। उन्होंने आदिवासी भाई-बहनों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। शिबू सोरेन जी ने अपने जीवन में एक पार्टी खड़ी की। नया प्रदेश बनाने के लिए संघर्ष किया। श्री शिबू सोरेन जैसा नेता बनना बहुत मुश्किल है। उनका पूरा जीवन संघर्ष से भरा रहा। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को विरासत में एक विचारधारा मिली और पिता का लम्बा संघर्ष उनके साथ है। हमें उम्मीद है कि श्री हेमंत जी उस विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
Read More......
रिलायंस ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रखा 75 हजार करोड़ का निवेश लक्ष्य
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5जी एफडब्ल्यूए सेगमेंट में जियो एयर फाइबर का दबदबा
दुनिया के कंटेंट, फैशन और अध्यात्म पर छाने को तैयार हैं भारत –नीता अंबानी
अलिया भट्ट के ब्रांड ‘एड-अ-माम्मा’ का बेंगलुरु में पहला स्टोर
Uttar Pradesh.......
सभी अस्पतालों में कराएं फायर सेफ्टी मॉकड्रिलः ब्रजेश पाठक
बच्चे को सिगरेट पीना सिखाने वाले डॉक्टर सस्पेंड
प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में जीएसवीएम के दो चिकित्सा शिक्षक बर्खास्त
यूपी के 15 डॉक्टरों पर गिरी गाज, नशा करने और प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप
नई गाइडलाइंस- अब अधिकतम 4 घंटे में होगा पोस्टमार्टम
Special :
Read more : HIPAA-Compliant Telehealth SEO Services
Read more : मेडिकल लापरवाही (Medical Malpractice) और वकील की भूमिका
अखिलेश यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा जनता से मतदान का अधिकार छीनना चाहती है। भाजपा के लोग हकमारी तो करते ही हैं। अब मतमारी कर रहे हैं। एसआईआर के बहाने ये लोग बड़े पैमाने पर वोटो का हेरफेर करना चाहते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की पूरी विचारधारा अंग्रेजों से ली गयी है। अंग्रेजों की तरह फूट डालो राज करो की नीति पर काम करती है। भाजपा हिन्दू-मुसलमान के बीच नफरत फैलाती है। सामाजिक सद्भाव खराब करती है। समाजवादी पार्टी लोगों के हक, किसानों, नौजवानों की बात करती है। नौकरी रोजगार, विकास की बात करती है तो भाजपा हिन्दू-मुसलमान को लड़ाने की बात करने लगती है। फतेहपुर की घटना के लिए सरकार को दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वीडियो में जितने लोग दिखाई दे रहे है, सभी को जेल भेजना चाहिए। जिलाधिकारी और एसपी ने अगर कार्रवाई नहीं की है तो सरकार उन्हें तत्काल हटाये।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। अराजकता का माहौल है। उत्तर प्रदेश में कोई भी और कुछ भी सुरक्षित नहीं है। विकास कार्य नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, वोट चोरी, भ्रष्टाचार, खाद की किल्लत, किसानों की समस्या से ध्यान हटाने के लिए भाजपा के लोग षडयंत्र के तहत प्रदेश में सामाजिक सौहार्द खत्म कर रहे हैं
अखिलेश यादव ने कहा कि फतेहपुर में घटी घटना, तेज़ी से ख़त्म होती भाजपा की निशानी है। जब-जब भाजपा और उनके संगी साथियों की पोल खुलने लगती है, तब-तब सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश की जाती है। जनता अब इस भाजपाई चाल को समझ गयी है। अब ऐसी करतूतों में जनता न तो अटकेगी और न ही इन घटनाओं से भटकेगी। उन्होंने कहा कि देखना ये है कि इस घटना के दोषियों की शिनाख्त लखनऊ के ड्रोन करेंगे या दिल्ली वालों के ड्रोन।


Post a Comment