BREAKING NEWS

Big story

News

हर घर तिरंगा हमारा अभिमान: ब्रजेश पाठक

हर घर तिरंगा हमारा अभिमान: ब्रजेश पाठक

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुमारगंज में निकली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए डिप्टी सीएम 

सैकड़ों लोगों के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजी प्रभु श्रीराम की नगरी

हर घर तिरंगा हमारा अभिमान: ब्रजेश पाठक

लखनऊ/अयोध्या, 12 अगस्त : मंगलवार को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या भारत माता के जयघोष से गूंज उठी। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सैकड़ों लोगों के साथ सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा में लोगों के बीच जबरदस्त जोश और उत्साह दिखाई दिया। 

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुमारगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हर घर तिरंगा हमारा मान, अभिमान और स्वाभिमान है। 



उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय परिवार को गर्व से भारतीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करके एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है।

उन्होंने जानकारी दी की 2-15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए आप अपने घर, दफ्तर पर तिरंगा फहराएं और एकता, गौरव और राष्ट्रवाद के रंगों का जश्न मनाएं, जो हमें एक सूत्र में बांधते हैं। तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ो लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। विधायक चंद्रबाबू पासवान भी अपने समर्थकों के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Read More......

रिलायंस ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रखा 75 हजार करोड़ का निवेश लक्ष्य

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5जी एफडब्ल्यूए सेगमेंट में जियो एयर फाइबर का दबदबा

दुनिया के कंटेंट, फैशन और अध्यात्म पर छाने को तैयार हैं भारत –नीता अंबानी

अलिया भट्ट के ब्रांड ‘एड-अ-माम्मा’ का बेंगलुरु में पहला स्टोर

Uttar Pradesh.......

सभी अस्पतालों में कराएं फायर सेफ्टी मॉकड्रिलः ब्रजेश पाठक

बच्चे को सिगरेट पीना सिखाने वाले डॉक्टर सस्पेंड

प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में जीएसवीएम के दो चिकित्सा शिक्षक बर्खास्त

यूपी के 15 डॉक्टरों पर गिरी गाज, नशा करने और प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप

नई गाइडलाइंस- अब अधिकतम 4 घंटे में होगा पोस्टमार्टम

Special : 

Read more : HIPAA-Compliant Telehealth SEO Services

Read more : मेडिकल लापरवाही (Medical Malpractice) और वकील की भूमिका

Stem Cell Therapy Ki Lahat Kya Hai? भारत में स्टेम सेल थेरेपी की लागत-पूरी जानकारी हिंदी में (Stem Cell Therapy Cost in India)

Post a Comment