BREAKING NEWS

Big story

News

अखिलेश यादव ने महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

अखिलेश यादव ने महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

दिनांक : 17.08.2025 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को 1857 की क्रांति में अहम भूमिका निभाने वाली महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर विधान भवन हजरतगंज लखनऊ के समक्ष उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

अखिलेश यादव ने महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

अखिलेश यादव ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई का आजादी की लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान है। 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की अगुवाई अवंतीबाई ने भी की थी। आज हम सभी लोग उनके बलिदान को याद कर रहे हैं।


इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है फर्जी काम बढ़ गए हैं। वास्तव में भाजपा की कोई विचारधारा नहीं है। उसकी सिर्फ एक विचारधारा है किसी भी तरह कुर्सी पर बने रहना। प्रधानमंत्री कमजोर दिखाई दे रहे हैं। लाल किला मुगलों ने बनवाया था। प्रधानमंत्री लाल किले से जिस संस्था की तारीफ कर रहे हैं वह रजिस्टर्ड ही नहीं है। यह वे लोग हैं जो कुछ भी झूठ बोल सकते हैं। जब भाजपा भारत की स्थापना हुई थी तब उन्होंने सेक्युलर और सोशलिस्ट रास्ते पर चलने का संकल्प लिया था लेकिन क्या वह आज सेक्युलर और सोशलिस्ट रास्ते पर चल रहे हैं। क्या आज वह भेदभाव नहीं कर रही है? क्या आज भाजपा के लोग सबसे ज्यादा उद्योगपतियों को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं? भाजपा की सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों और आदिवासी, गरीब लोगों के साथ जिस तरह से बड़े पैमाने पर भेदभाव हो रहा है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को दुश्मन मानती है। भाजपा सरकार में बेईमानी, भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। सड़कों में गड्ढे हैं। निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार 9 साल की कार्यकाल में सड़कों के गड्ढे भी नहीं भर पाई। इस सरकार में बने एक्सप्रेस वे में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। गड्ढे इसलिए हैं क्योंकि भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार किया है. समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से हटाएगी।


अखिलेश यादव ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है लेकिन इधर हम सब ने देखा है कि लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या अन्य चुनाव, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उंगली उठी है। चुनाव आयोग के फैसलों और चुनाव आयोग के काम करने के तरीकों से लोग संतुष्ट नहीं है। लोगों में अविश्वास पैदा हुआ है। चुनाव आयोग पर कई बार उंगलियां उठी हैं। उत्तर प्रदेश के भी चुनाव में उंगली उठी। अभी जो कुछ वोट बचाने के लिए हुआ वह पहला चरण है। लेकिन प्रशासन जिस तरह का काम करता है और सरकार जिस तरह से काम करती है उस पर चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं करता है।

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को डिलीट किए गए 18,000 वोटरांे के नाम शपथ पत्र के साथ दिया था लेकिन अभी तक चुनाव आयोग ने एक भी अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। अगर चुनाव आयोग कार्रवाई कर दे तो कहीं भी चोरी या वोट डकैती नहीं होगी। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि वोटिंग मशीन को लेकर हमेशा सवाल खड़े होते हैं। कई बार लोग मशीन में वोट  डाल कर आते हैं लेकिन पता चलता है वोट जीरो निकला। यह भी खबरें आती है की ईवीएम में पहले से ही वोट पड़ा है। इतने दिनों रखने के बाद भी ईवीएम की बैटरी कैसे पूरी चार्ज रहती है इस पर भी सवाल उठता है। इसीलिए बैलेट वोटिंग की मांग होती है।

इस कार्यक्रम का आयोजन राहुल लोधी विधायक ने किया। यशवीर लोधी अपने तमाम साथियों के साथ अवंतीबाई लोधी जी के पोस्टरों के साथ जुलूस में आए मंच पर सांसद अजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री श्री अवधेश वर्मा, राजेन्द्र लोधी तथा पूर्व विधायक अम्ब्ररीष पुष्कर एवं रोशन लाल वर्मा ने श्री अखिलेश यादव जी का स्वागत किया।

लोधी वीरेन्द्र शास्त्री भागवताचार्य ने अखिलेश यादव को स्वलिखित पुस्तक ‘‘रामगढ़ की लड़ाई सन् 1857 की क्रांति रानी अवंतीबाई का अंग्रेजों से घोर संग्राम, स्वतंत्रता संग्राम की धार्मिक दास्तां‘‘ भेंट की।

Read More......

रिलायंस ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रखा 75 हजार करोड़ का निवेश लक्ष्य

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5जी एफडब्ल्यूए सेगमेंट में जियो एयर फाइबर का दबदबा

दुनिया के कंटेंट, फैशन और अध्यात्म पर छाने को तैयार हैं भारत –नीता अंबानी

अलिया भट्ट के ब्रांड ‘एड-अ-माम्मा’ का बेंगलुरु में पहला स्टोर

Uttar Pradesh.......

सभी अस्पतालों में कराएं फायर सेफ्टी मॉकड्रिलः ब्रजेश पाठक

बच्चे को सिगरेट पीना सिखाने वाले डॉक्टर सस्पेंड

प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में जीएसवीएम के दो चिकित्सा शिक्षक बर्खास्त

यूपी के 15 डॉक्टरों पर गिरी गाज, नशा करने और प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप

नई गाइडलाइंस- अब अधिकतम 4 घंटे में होगा पोस्टमार्टम

Special : 

Read more : HIPAA-Compliant Telehealth SEO Services

Read more : मेडिकल लापरवाही (Medical Malpractice) और वकील की भूमिका

Stem Cell Therapy Ki Lahat Kya Hai? भारत में स्टेम सेल थेरेपी की लागत-पूरी जानकारी हिंदी में (Stem Cell Therapy Cost in India)

इस अवसर पर सर्वश्री जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, फाखिर महानगर अध्यक्ष, सीएल वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, प्रवक्ता नाहिद लारी खान, वरिष्ठ नेता विजय यादव एवं मोहम्मद एबाद, पूजा शुक्ला प्रत्याशी उत्तरी विधानसभा सहित अजय सिंह लोधी, शिवशंकर राजपूत, मनोज पासवान, ताराचंद, प्रदीप कनौजिया, नीरज यादव, हरिश्चंद लोधी, अजय लोधी देवेश लोधी, उत्तम लोधी, राजीव लोधी, ओमकार लोधी, सुनील लोधी, सूरज लोधी, आशीष लोधी लोधी वीरेन्द्र शास्त्री, महेन्द्र लोधी, अमर लोधी गुड्डू लोधी, ओम लोधी, राजपाल लोधी, विवेक पहलवान, शब्बीर खान, शैलेंद्र लोधी, राम सेवक, शिव प्रसाद, रवीन्द्र नायक, बबलू लोधी, जेपी सिंह, सूरज लोधी, राजू लोधी, अरूण यादव, गिरधारी लोधी, विनोद, कमला लोधी, वैष्णव रावत, हरि प्रसाद लोधी, रामस्वरूप, सीमा लोधी, हरगोविन्द, सत्येन्द्र, अमर सिंह, वीर सिंह प्रधान, गीता, माया, मधु, मनोज पाल, संजय पटेल, मनीष यादव, गणेश रावत, गांधी रावत, अवशेष कश्यप, अजीत यादव, धर्मवीर पासवान, लालू यादव, लाल बहादुर, संदीप, मनोज यादव, असगर अली, आदिल इदरीस, सैय्यद अब्दुल्ला, इब्राहीम, अमिताभ चंद्र यादव एडवोकेट, शरीफ अहमद, विनय यादव, हरीशंकर रावत, अनीस लारी, रजी अहमद, सुनील रावत पार्षद, राजवीर सिंह, राकेश मास्टर, कुलदीप वर्मा, चंद्रशेखर यादव, रंजीत यादव, रितु अग्रवाल, मोहम्मद अहमद, अंजनी प्रसाद यादव, मोहम्मद सिराज, सलीम, प्रवेश कुमार, रमेश सिंह रवि, मनीष यादव, नागेन्द्र लोधी, कुलदीप यादव, बचान सिंह, राम प्रकाश, बाबू लाल लोधी सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए 

Post a Comment