BREAKING NEWS

Big story

News

पीडीए को हमें मजबूत करना है--अखिलेश यादव

पीडीए को हमें मजबूत करना है--अखिलेश यादव 

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बड़ी संख्या में विभिन्न जनपदों से आए हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

पीडीए को हमें मजबूत करना है--अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि आजादी बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है। आजादी के बाद का रास्ता बहुत चुनौतीपूर्ण है। भाजपा ने देश को संकट में फंसा दिया है। अमेरिका लगातार दबाव डाल रहा है। वह अपना नॉनवेज दूध जबरन भारत पर थोपना चाहता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री की बातें दुहराते है। भाजपा राज में पढ़ाई पर पाबंदी है। समाजवादी कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगा रहे है। विकसित देशों में धर्म जाति के आधार पर सजाएं नहीं मिलती है।


मुख्यमंत्री के 9 साल के शासन काल में सेमीकंडक्टर की कौन कहे सुतली बम भी नहीं बना। जो भी प्रदेश में विकास कार्य हुए है सभी समाजवादी पार्टी ने कराए है। मुख्यमंत्री सेमीकंडक्टर को बस का कंडक्टर समझते है। आरएसएस संस्था अंग्रेजों ने बनवाई। अंग्रेजों ने बांटो और राज करो की नीति चलाई। भाजपा हिन्दू-मुसलमान करती है। ये कहने को स्वदेशी, असल में विदेशी मन के हैं। भाजपा भ्रष्टाचार करती है। जमीनों पर कब्जा करती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता को धोखा दे रही है। उससे प्रदेश की जनता को बचाना हैं। भाजपा के कारण लोकतंत्र खतरे में है। वोट से लोकतंत्र बचेगा।



बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बचाना हैं। भाजपा को हटाना राष्ट्रहित में है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी प्रदेश को बहुत पीछे कर दिया है। पीडीए को हमें मजबूत करना है। पीडीए की मजबूती के आगे भाजपा सरकार कहीं टिकनेवाली नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार में छात्र-नौजवान, किसान, व्यापारी के साथ आम जनता खुशहाल होगी। संविधान, लोकतंत्र बचेगा। आरक्षण से रोजगार मिलेगा।

Read More......

रिलायंस ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रखा 75 हजार करोड़ का निवेश लक्ष्य

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5जी एफडब्ल्यूए सेगमेंट में जियो एयर फाइबर का दबदबा

दुनिया के कंटेंट, फैशन और अध्यात्म पर छाने को तैयार हैं भारत –नीता अंबानी

अलिया भट्ट के ब्रांड ‘एड-अ-माम्मा’ का बेंगलुरु में पहला स्टोर

Uttar Pradesh.......

सभी अस्पतालों में कराएं फायर सेफ्टी मॉकड्रिलः ब्रजेश पाठक

बच्चे को सिगरेट पीना सिखाने वाले डॉक्टर सस्पेंड

प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में जीएसवीएम के दो चिकित्सा शिक्षक बर्खास्त

यूपी के 15 डॉक्टरों पर गिरी गाज, नशा करने और प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप

नई गाइडलाइंस- अब अधिकतम 4 घंटे में होगा पोस्टमार्टम

Special : 

Read more : HIPAA-Compliant Telehealth SEO Services

Read more : मेडिकल लापरवाही (Medical Malpractice) और वकील की भूमिका

Stem Cell Therapy Ki Lahat Kya Hai? भारत में स्टेम सेल थेरेपी की लागत-पूरी जानकारी हिंदी में (Stem Cell Therapy Cost in India)

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, ओमप्रकाश सिंह एवं अभिषेक मिश्र, पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, विधायकगण सर्वश्री कमाल अख्तर, सचिन यादव, अनिल प्रधान, हिमांशु यादव, आशु मलिक, अताउर्रहान, शहजिल इस्लाम, संदीप पटेल, डॉ. मान सिंह, जाहिद बेग सहित डॉ. मधु गुप्ता पूर्व एमएलसी, पायल सिंह किन्नर प्रदेश अध्यक्ष किन्नर सभा, जानकी पाल, विकास यादव आईपी सिंह, दीप नारायण यादव दीपक, रामबृक्ष सिंह, शरद सरन, केके श्रीवास्तव, मोहम्मद फहद, नेहा यादव, ज्योत्सना सिंह सहित प्रमुख नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आमिर हुसैन रिज़वी 

www.upbreaking24.com

लखनऊ 

9335280142

Post a Comment