अखिलेश यादव ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी
जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर लखनऊ में राष्ट्रगान के पश्चात् राष्ट्रध्वज का अभिवादन करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
स्मरणीय है, अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में ही राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज स्थापित किया था। यह पार्क ब्रिटेन के हाईड पार्क से भी ज्यादा बड़ा 376 एकड़ क्षेत्रफल में बना है जो एशिया का सबसे बड़ा पार्क है।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि आज उनको याद करने का दिन है जिन्होंने आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज जब हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, यह भी याद रखे कि हमारे सामने दुनिया की तमाम चुनौतियां है उनको भी स्वीकार करना होगा। हमारा किसान जितना मजबूत होगा, देश जितना आर्थिक रूप से मजबूत होगा हम अपने नौजवानों का भविष्य उतना बेहतर कर पाएंगे। हमारे व्यापारी सम्पन्न हो और दुनिया से मुकाबला कर सकें। हमें अपने देश को मजबूत करने में जो भी त्याग करना पड़े, हमे तैयार रहना चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया, बाबा साहब अम्बेडकर और नेताजी मुलायम सिंह यादव आदि समाजवादी विचारकों ने जो सिद्धांत दिए उन पर जब देश चलेगा तभी गैरबराबरी खत्म होगी। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि 2024 में उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी पर भरोसा कर सबसे ज्यादा सांसद जितायें। हम संकल्प लेते हैं कि किसान खुशहाल हो, नौजवान को रोजगार मिले। सभी हाथों को काम मिले।
श्री यादव ने कहा कि पूरा देश खुशी के साथ 15 अगस्त मना रहा है। भाजपाई झूठ न बोलें। इस समय कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमारी सीमाएं सुरक्षित हो, फौज मजबूत हो, अग्निवीर जैसी व्यवस्था खत्म हो। उन्होंने कहा हमारी विदेश नीति फेल है। जितनी मजबूती से दूसरे देशों को हमारे साथ खड़ा होना चाहिए, वे नहीं खड़े हुए। पड़ोस से अच्छे सम्बंध होने चाहिए। समय-समय पर कई देश हमें धमकी देते है। कभी बाजार के नाम पर कभी जमीन के नाम पर।
अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया में वही देश आगे बढ़ते हैं जिनके दोस्त और मित्र ज्यादा हों। हमारा कारोबार लुट गया है। अमेरिकी टैरिफ से हमारा उद्योग जगत प्रभावित हुआ है। पानी के जहाजों में सामान भरा पड़ा है। निर्यात डांवाडोल है। हमे अपनी अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा देना होगा। किसानों को सुविधा देनी होगी।
कहा कि हमारा उद्योग जगत संकट से गुजर रहा है। भदोही जैसे शहर का कारोबार रूक गया है। माल न अमेरिका जा सकता है न वापस भारत आ सकता है। चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। सबसे ज्यादा व्यापार घाटा चीन से है। मुंह से स्वदेशी है, मन से विदेशी। मन से भी स्वदेशी होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का मकड़जाल डरावना है। ईडी, सीबीआई का दुरूपयोग किया जा रहा है। जीएसटी में सबसे ज्यादा संशोधन के बावजूद कारोबार नहीं बढ़ा। नोटबंदी से क्या-क्या फायदा हुआ है सरकार को बताना चाहिए। इनकम टैक्स का नया कानून आया है। एक रुपया भी खर्च करोगे तो बताना होगा कहां खर्च किया है। इनकम टैक्स का नया कानून आजादी को रोकने वाला है। वोट कैसे काटना है यह भाजपा का हुनर है। सर्वोच्च न्यायालय ने लोकतंत्र बचाने का काम किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि संघी साथी लोग जान ले कि भाजपा के स्थापना सम्मेलन में तब के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसकी विचारधारा को सेक्युलर बताया था। नौ साल पूरे होने पर इनको अंग्रेजों को बधाई देनी चाहिए। सुनने में आता है कुछ इतिहासकार लिखते हैं कि अंग्रेजों ने कुछ संगठन बनाए थे जिससे भारत का धर्म के आधार पर विभाजित किया सके। हिन्दू-मुसलमान के बीच खाई पैदा हो सक। संघी साथियों को भी पहले की सेकुलर विचारधारा को ध्यान में रखकर देश को अगो बढ़ाना चाहिए।
कहा कि मुख्यमंत्री जी ने भाजपा को गच्चा दिया है। ये न भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे, न कभी इस पार्टी की विचारधारा को पसंद किया। केवल कुर्सी पर बैठने के लिए इन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। इन्होंने पूरी पार्टी को गच्चा दिया है।
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार से पूछा कि 2014 में भारत का क्षेत्रफल क्या था और 2025 में क्या है? हम उस प्रदेश से आते है जहां मेड़ कटने पर भी लाठी चल जाती है, हत्या हो जाती है। संघी साथी बताएं कि भारत की कितनी जमीन चीन ने छीन ली। अब भारत का कितना क्षेत्रफल है। उन्होंने कहा कि हमारी फौज मजबूत होनी चाहिए। अग्निवीर व्यवस्था खत्म हो। दुनिया में तकनीक का बदलाव हो रहा है। फौज को टेक्नॉलाजी के साथ ड्रोन चलाने वाले प्रशिक्षित सैनिक होने चाहिए।
यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार इलेक्ट्रानिक मैनुफैक्चरिंग पालिसी के तहत मोबाइल का सबसे बड़ा हब नोएडा में बना। यूपी मं सेमीकंडक्टर का कोई कारखाना क्यों नहीं लगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पीडीए के साथ बड़ा अन्याय किया है। इनके जितने पीडीए विधायक हैं, वे मुह बंद किए है, बोल नहीं सकते हैं। इनमें से कुछ का पुराना काम हाथ देकर ट्रक रोकते थे। अपने गुरु की बहुत सेवा करते थे। प्रवासी मुख्यमंत्री है, इन्हें हटाओं।
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी सबसे बड़ा दंगा कराने वाले हैं। एक-एक दंगाई का नाम बोलें सब भाजपाई मिलेंगे। पुलिस पर दबाव है। भाजपाई को मत पकड़ना, समाजवादी पर झूठे मुकदमें लगा देना। फतेहपुर में हिन्दू-मुस्लिम घटना क्यों की गई? क्योंकि भाजपा के लोग वहां जमीन हथियाना चाहते है। जमीन की कीमत 10 हजार करोड़ रूपये की है। लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी में भाजपा ने सबसे ज्यादा भाजपा ने तालाबों पर कब्जा किया है। इनको विजन का पता नहीं। मुख्यमंत्री जी गोरखपुर और वाराणसी में मेट्रो नहीं चलने देंगे।
जनेश्वर मिश्र पार्क में राष्ट्रध्वज के अभिवादन समारोह में प्रमुख रूप से नेता विरोधी दल विधानसभा श्री माता प्रसाद पाण्डेय, सांसद आरके चौधरी, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री श्री ओम प्रकाश सिंह, पूर्व सांसद श्री अरविन्द कुमार सिंह, विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा, श्री राहुल लोधी एवं अताउर्रहमान, पूर्व एमएलसी श्री रामबृक्ष यादव, डॉ. मधु गुप्ता, मीरा वर्धन, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विजय बहादुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा डॉ. इमरान, राष्ट्रीय महासचिव अल्पसंख्यक सभा मोहम्मद यामीन खान, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी किन्नर सभा पायल सिंह किन्नर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा सुश्री नेहा यादव, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा श्री सिकन्दर यादव, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा श्री विनीत कुशवाहा सहित सर्वश्री सीएल वर्मा, अशोक यादव, विकास यादव, सुशील दीक्षित, रामसागर यादव, विजय सिंह, प्रेम प्रकाश वर्मा, अच्छे लाल सोनी, दीपक रंजन, सोनू कनौजिया, मणींद्र मिश्र, आदर्श सिंह एडवोकेट, डॉ. रवि, नवेद अहमद, वंदना चतुर्वेदी, ऊषा सेन, प्रदीप कनौजिया, राजबाला रावत, शब्बीर खां, नीरज यादव, नवीन धवन बंटी, फखरूल हसन चांद, दद्न खान, देवेन्द्र सिंह जीतू, एस.के. राय, चंद्रिका पाल, ताराचंद्र, अनुराग मिश्र, रेशू पार्षद, अतहर हुसेन, मुदित कपूर, सर्वेश यादव, विनय यादव, रमेश यादव, संदीप, इं0 अरविन्द, धीरज यादव, चौधरी मोहम्मद मोहसिन, डॉ. मगरूब कुरैशी, मोहम्मद अहमद, मनीष पाल, अरूण यादव, आनंद चौधरी, शिवशंकर लोधी, डॉ. जीए. जैदी, हाजी एन यू हाशमी, कौस्तुभ तिवारी, डॉ. दिवाकर, बिलाल फारूखी, गजेन्द्र मिश्र, अनीस लारी, अभिजीत यादव, दिनेश टंडन, दिलीप कमलापुरी, महेंद्र यादव, गिरधारी लोधी, डीपी यादव, आशीष, इसरार चौधरी, डॉ. अखिलेश पटेल, हरिश्चन्द्र लोधी, फरहाना, रिचा यादव, कमरजहां, अफसर जहां, त्रिवेणी पाल, मालती यादव, इब्राहिम मंसूरी, फिरोज खान, सुलेमान, अमित कुमार, ललिता राजपूत, नीरू चौरसिया, शबनम खां, अदनान, शब्बीर खान, यासमीन खान, मुमताज, सीबा खान, इखलाक अहमद गुड्डू, महेन्द्र यादव, ममता यादव, संतोष, अनस अहमद, अखिलेश सक्सेना, विलाल लखनवी, रमेश पाल, मनोज, संदीप, आशीष पाल, सरूज, अवशेष कश्यप, अमर सिंह लोधी, डॉ. गोविन्द राम, डॉ. असलम, सुमित पाल, हरिकिशन लोधी, राजू, गोविन्द, अनुराग पाल, नसरीन फातिमा, फरहाना, वीरेन्द्र सिंह, सुनील रावत, दारा सिंह, विजयश्री गौतम, नीरज प्रजापति, चेखुर पाण्डेय, प्रमोद यादव, मोनू सिंह एडवोकेट, सिराज अहमद एडवोकेट, सनी कनौजिया, मोहम्मद इशहाक, शैलेंद्र यादव, ओम प्रकाश, संध्या यादव, शबीना खान, कचंन अजीम, नसरीन, गीता लोधी, सुधा जायसवार, लता जायसवार, सबिहा सुल्ताना, ज्योति वर्मा, अमिता अवस्थी, शमसाद बेगम, गजाला, राजेश कुमार, विनय यादव, एजाज अंसारी, उमाशंकर यादव एडवोकेट, दीपक, मोनिका नाज खान, मनीषा, रीता यादव चौबे, प्रदीप पाण्डेय, रीना यादव, प्रेमलता यादव, सुलेखा, नाहिद बेगम, शर्मिला महाराज, सुनीता यादव, नीलिमा, डॉ. पीपी यादव, सुप्रिया सिंह, प्रवेश यादव, राम कमल, आदि प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More......
रिलायंस ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रखा 75 हजार करोड़ का निवेश लक्ष्य
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5जी एफडब्ल्यूए सेगमेंट में जियो एयर फाइबर का दबदबा
दुनिया के कंटेंट, फैशन और अध्यात्म पर छाने को तैयार हैं भारत –नीता अंबानी
अलिया भट्ट के ब्रांड ‘एड-अ-माम्मा’ का बेंगलुरु में पहला स्टोर
Uttar Pradesh.......
सभी अस्पतालों में कराएं फायर सेफ्टी मॉकड्रिलः ब्रजेश पाठक
बच्चे को सिगरेट पीना सिखाने वाले डॉक्टर सस्पेंड
प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में जीएसवीएम के दो चिकित्सा शिक्षक बर्खास्त
यूपी के 15 डॉक्टरों पर गिरी गाज, नशा करने और प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप
नई गाइडलाइंस- अब अधिकतम 4 घंटे में होगा पोस्टमार्टम
Special :
Read more : HIPAA-Compliant Telehealth SEO Services
Read more : मेडिकल लापरवाही (Medical Malpractice) और वकील की भूमिका
आमिर हुसैन रिज़वी
www.upbreaking24.com
लखनऊ
9335280142
Post a Comment