प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेसजन अपने-अपने जनपदों में आयोजित लेखपालो के धरने में शामिल हुए
लखनऊ, 28 नवंबर 2025 : बिंदकी कोतवाली के बाग बादशाही खजुहा जनपद फतेहपुर निवासी लेखपाल सुधीर कुमार ने एसआईआर कार्य की अधिकता एवं उच्च अधिकारियों के दबाव चलते दिनांक 25 नवंबर 2025 अपने घर पर पंखे के हुक में रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।
उक्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में प्रदेश के लेखपाल संघ ने प्रदेश के सभी जनपदों की तहसीलों में धरना देकर मृतक लेखपाल सुधीर कुमार के साथ अपनी संवेदना प्रकट की और जिस तरह से एसआईआर का कार्य हो रहा है उस पर अपना रोष प्रकट किया।
लेखपाल संघ ने सुधीर कुमार के परिजनों को आर्थिक सहायता, परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं एसआईआर की समय सीमा बढ़ाए जाने की मांग की। उक्त घटना के संज्ञान में आने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी, पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी मृतक लेखपाल सुधीर कुमार के निवास जनपद फतेहपुर पहुंचकर परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की थी। साथ ही लेखपाल संघ के द्वारा आयोजित धरने में प्रदेश के सभी जनपदों के कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धरने में शामिल होने के लिए निर्देशित भी किया परिणामस्वरूप प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेसजन अपने-अपने जनपदों में आयोजित लेखपालो के धरने में शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आज जनपद देवरिया में एसआईआर के कार्य की अधिकता के दबाव में तबीयत खराब होने से बी0एल0ओ0 रंजू दुबे की मौत पर उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए आज जनपद देवरिया पहुंचे। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष स्वयं रुद्रपुर जनपद देवरिया में लेखपालों द्वारा आयोजित धरने में शामिल हुए।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी ने कहा कि पूरे देश में एसआईआर को लेकर एक अराजक सी स्थिति बन गई है। उच्च अधिकारी बी0एल0ओ0 पर ना सिर्फ काम का दबाव बना रहे हैं बल्कि अनुचित कार्य का भी दबाव बना रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कहीं ना कहीं कार्य के दबाव के चलते किसी बी0एल0ओ0 की मौत हो जा रही या फिर वह स्वयं आत्महत्या करने को विवश हो जा रहे हैं। यह स्थिति बहुत ही भयावह है और प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग का आचरण संवेदनहीन है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में मात्र 1 महीने में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करवाना एक जिद की सिवा कुछ नहीं है। बल्कि सच तो यह है कि चुनाव आयोग की पूरी प्रक्रिया संशय पैदा कर रही है।
श्री राय ने कहा कि प्रदेश में मृत हुए सभी बी0एल0ओ0 के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायात एवं परिवार में किसी एकसदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। एसआईआर की समयसीमा बढ़ाई जाए और बी0एल0ओ0 के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए।
Read More :
Voter List Rahul Gandhi : नया खुलासा
Video Nitin Gadkari : खराब सड़कों को लेकर बड़ा फैसला
Tira makes its first move into makeup category with the launch of Peptints
वोटर लिस्ट का अध्ययन करें, फर्जी वोटर पहचानें, शिकायत करें
"120 बहादुर" फिल्म : अखिलेश यादव ने फरहान अख्तर के साथ फिल्म देखी
Video, Lucknow : यो यो हनी सिंह और राजेश्वर सिंह, विधायक सरोजनीनगर
उत्तर प्रदेश के 14 अस्पताल आधुनिक उपकरणों से होंगे लैस : ब्रजेश पाठक
विकसित भारत 2047- उत्तर प्रदेश की निर्णायक भूमिका : ब्रजेश पाठक
Jio-NHAI में करार - नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट

Post a Comment