सपा को वंदे मातरम से कोई ताल्लुक नहीं : ब्रजेश पाठक
सदन में डिप्टी सीएम ने वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान सपा पर बोला हमला
लखनऊ, 22 दिसंबर : सदन में सोमवार को वंदे मातरम को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के सदस्यों पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सदस्यों का समाजवाद से कोई ताल्लुक नहीं है। इन सभी का नकली चेहरे जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा वंदे मातरम के सपने को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब को पक्का मकान देने का वादा किया। उन्होंने वादा पूरा किया। इसी तरह हर गरीब को न्याय मिल रहा है। पीने का साफ पानी। पांच लाख तक का निशुल्क इलाज की सुरक्षा दिलाई।
भारत माता को डाइन कहते हैं सपाई- डिप्टी सीएम
श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी के एक सदस्य ने तो भारत माता डायन तक कहा था। यह सब फर्जी समाजवादी हैं। ये केवल जाति-धर्म के आधार पर बनी पार्टियां हैं। ये लोग वंदे मातरम को झुठलाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिम यादव समाज से अलग हो जाए तो सपा एक पाषर्दी तक नहीं जीत पाएगी। ये लोग केवल जाति व तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।
बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर ने कहा कि हर गरीब, दलित व पिछड़ों को न्याय मिलना चाहिए। लेकिन सपा के गुडों ने औरेया में दलित को उल्टा टांगकर मारा था। सपा गुंडों और माफिया को बढ़ाने वाली पार्टी है।
Read More :
Voter List Rahul Gandhi : नया खुलासा
Video Nitin Gadkari : खराब सड़कों को लेकर बड़ा फैसला
Tira makes its first move into makeup category with the launch of Peptints
वोटर लिस्ट का अध्ययन करें, फर्जी वोटर पहचानें, शिकायत करें
"120 बहादुर" फिल्म : अखिलेश यादव ने फरहान अख्तर के साथ फिल्म देखी
Video, Lucknow : यो यो हनी सिंह और राजेश्वर सिंह, विधायक सरोजनीनगर
उत्तर प्रदेश के 14 अस्पताल आधुनिक उपकरणों से होंगे लैस : ब्रजेश पाठक
विकसित भारत 2047- उत्तर प्रदेश की निर्णायक भूमिका : ब्रजेश पाठक
Jio-NHAI में करार - नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट

Post a Comment