BREAKING NEWS

Big story

News

तन की सुरक्षा के लिए योग, राष्ट्र की स्वच्छता लिए एसआईआर जरूरी: ब्रजेश पाठक

तन की सुरक्षा के लिए योग, राष्ट्र की स्वच्छता लिए एसआईआर जरूरी: ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 05 दिसंबर : जिस तरह हमारे तन की सुरक्षा के लिए योग आवश्यक है, उसी तरह राष्ट्र की स्वच्छता के लिए एसआईआर जरूरी है। अपने शरीर और आत्मा की शुद्धि के लिए हम गंगा स्नान करने जाते हैं, उसी तरह लोकतंत्र की स्वच्छता के लिए भी हमें इस अभियान की आवश्यकता है। 

जिस तरह हमारे तन की सुरक्षा के लिए योग आवश्यक है, उसी तरह राष्ट्र की स्वच्छता के लिए एसआईआर जरूरी है। अपने शरीर और आत्मा की शुद्धि के लिए हम गंगा स्नान करने जाते हैं, उसी तरह लोकतंत्र की स्वच्छता के लिए भी हमें इस अभियान की आवश्यकता है।

यह कहना है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का... वे शुक्रवार को डॉ० भीमराव रामजी आंबेडकर अधिवक्ता मिलन उच्च न्यायालय, लखनऊ द्वारा अधिवक्ता दिवस पर आयोजित "विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR): राष्ट्रहित में अनिवार्यता" विषयक संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि यह अभियान उतना ही आवश्यक है, जितना कि हमारे शरीर के लिए योग। जिस तरह हम अपने शरीर का ध्यान रखते हैं, उसी तरह हमें अपने लोकतंत्र की स्वच्छता और सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा। 

उन्होंने कहा कि यह विशेष अभियान पहली बार देश में संचालित नहीं हो रहा है, वर्ष 2003 में भी इसका संचालन हुआ था। उस समय की सरकार और बाहरी मतदाताओं के गठजोड़ के कारण यह सफल नहीं हो पाया था। 

विपक्षी अब इस कारण शोर मचा रहे हैं क्योंकि बेहद ईमानदारी के साथ इस विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है। 


डिप्टी सीएम ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेंद्र प्रसाद जी को भी याद करते हुए, उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ०  प्रसाद जी के आदर्श जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बिहार चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि 65 लाख से अधिक मतदाताओं ने वोटिंग की और पूरे प्रदेश में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संचालक, पूर्वी उत्तर प्रदेश कृष्ण मोहन जी, विभाग प्रचारक अनिल जी, विभाग संपर्क प्रमुख सचिन जी, आरएसएस पर्यावरण प्रमुख ललित जी, अपर महाधिवक्ता,  उत्तर प्रदेश सरकार सूर्यमणि सिंह रैकवार, वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय गिरीश चंद्र वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय अश्वनी उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, मिलन प्रमुख मृत्युंजय प्रताप सिंह, मुख्य स्थाई अधिवक्ता, उच्च न्यायालय शैलेंद्र कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय ज्योतिशना पाल एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Read More : 

Voter List Rahul Gandhi : नया खुलासा 

Video Nitin Gadkari : खराब सड़कों को लेकर बड़ा फैसला 

Tira makes its first move into makeup category with the launch of Peptints

नर्सेस संघ का 18वां द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन- जिन्दगी बचाने में नर्सों की भूमिका अहम : ब्रजेश पाठक

वोटर लिस्ट का अध्ययन करें, फर्जी वोटर पहचानें, शिकायत करें

"120 बहादुर" फिल्म : अखिलेश यादव ने फरहान अख्तर के साथ फिल्म देखी 

Video, Lucknow : यो यो हनी सिंह और राजेश्वर सिंह, विधायक सरोजनीनगर

उत्तर प्रदेश के 14 अस्पताल आधुनिक उपकरणों से होंगे लैस : ब्रजेश पाठक

विकसित भारत 2047- उत्तर प्रदेश की निर्णायक भूमिका : ब्रजेश पाठक

Jio-NHAI में करार - नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट

Post a Comment