BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : सपा कार्यालय पर पीडीए पंचायत और स्वागत समारोह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मलिक सपा में शामिल, मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

बिजनौर : सपा कार्यालय पर पीडीए पंचायत और स्वागत समारोह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मलिक सपा में शामिल, मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

रिपोर्ट :शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक पीडीए पंचायत और भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मलिक सपा में शामिल हुए, जिनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बिजनौर : सपा कार्यालय पर पीडीए पंचायत और स्वागत समारोह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मलिक सपा में शामिल, मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

समारोह में समाजवादी पार्टी के कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने अनुज मलिक के पार्टी में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की।

सांसद हरेंद्र मलिक ने इस अवसर पर कहा कि देश का बेरोजगार नौजवान पढ़ाई से वंचित हो रहा है। उन्होंने मुफ्त दवा और मुफ्त शिक्षा की वकालत करते हुए कहा कि यदि सरकार इन्हें मुफ्त नहीं कर सकती, तो कम से कम सस्ता तो करे। उन्होंने जोर दिया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों सरकारें हर मोर्चे पर विफल रही हैं। बजट के सवाल पर मलिक ने कहा कि सरकारें अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए तरह-तरह की बातें फैलाती रहती हैं।

हरेंद्र मलिक ने नोटबंदी का भी जिक्र किया और कहा कि पहले सरकार गरीबों के कल्याण के लिए धन का उपयोग करती थी। स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को रोके जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब धरातल पर काम नहीं होगा, तो लोग अपनी बात कहेंगे ही।

सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि एसएआर (विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण) में निश्चित रूप से वोट काटे जाएंगे और समाजवादी पार्टी के वोटों को प्रभावित करने के लिए एक विशेष वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर जनता को मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया 

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नजीबाबाद के विधायक हाजी तसलीम अहमद, नगीना के विधायक मनोज पारस ,चांदपुर के विधायक स्वामी ओमवेश, नूरपुर के विधायक रामावतार सैनी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन, सपा के वरिष्ठ नेता डॉ रमेश तोमर, सहित जिले भर के सभी विधायक पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए।

हरेंद्र मालिक सपा संसद






Post a Comment