JioBlackRock Investment Advisers ने लॉन्च की वेबसाइट, निवेश सलाह कारोबार के कमर्शियल लॉन्च की तैयारी तेज
* अर्ली एक्सेस कैंपेन शुरू, निवेशकों को प्रोडक्ट अपडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन का मौका
* ब्लैकरॉक की Aladdin टेक्नोलॉजी और जियो की डिजिटल पहुंच का होगा इस्तेमाल
* निवेश सलाह को सस्ता, आसान और व्यक्तिगत बनाने पर फोकस
मुंबई, 12 जनवरी 2026: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और वैश्विक निवेश कंपनी ब्लैकरॉक के 50:50 संयुक्त उपक्रम JioBlackRock Investment Advisers ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.jioblackrock.com लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने एक विशेष अर्ली एक्सेस कैंपेन की भी शुरुआत की है, जिसके तहत निवेशक आने वाले प्रोडक्ट्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारियों के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
नई वेबसाइट जियोब्लैकरॉक के निवेश सलाह कारोबार के पूर्ण कमर्शियल लॉन्च की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे पहले कंपनी की एसेट मैनेजमेंट यूनिट इस साल 10 निवेश प्रोडक्ट्स लॉन्च कर चुकी है, जिन्हें बाजार से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
कंपनी ब्लैकरॉक की वैश्विक निवेश विशेषज्ञता और Aladdin टेक्नोलॉजी को जियो की डिजिटल ताकत के साथ जोड़कर भारत में लोगों को किफायती और व्यक्तिगत निवेश सलाह देने पर फोकस कर रही है। कंपनी ने लिंक्डइन, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि एसेट मैनेजमेंट कारोबार की सफलता के बाद अब निवेश सलाह सेवा का लॉन्च जियोब्लैकरॉक की एकीकृत निवेश रणनीति का अहम हिस्सा है, जिसका मकसद भारत के लोगों को विश्वस्तरीय निवेश समाधानों तक पहुंच देना है।
ब्लैकरॉक की इंटरनेशनल हेड रेचल लॉर्ड ने कहा कि यह पहल लाखों भारतीयों के लिए व्यक्तिगत निवेश सलाह को आसान और सस्ता बनाएगी, जिससे वे बेहतर भविष्य के लिए निवेश कर सकें।
वहीं, JioBlackRock Investment Advisers के सीईओ मार्क पिलग्रेम ने कहा कि कंपनी की डिजिटल-फर्स्ट निवेश सलाह सेवा भारत में हर व्यक्ति को संस्थागत स्तर के निवेश अवसर उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन की जा रही है।
Read More :
Voter List Rahul Gandhi : नया खुलासा
Video Nitin Gadkari : खराब सड़कों को लेकर बड़ा फैसला
Tira makes its first move into makeup category with the launch of Peptints
वोटर लिस्ट का अध्ययन करें, फर्जी वोटर पहचानें, शिकायत करें
"120 बहादुर" फिल्म : अखिलेश यादव ने फरहान अख्तर के साथ फिल्म देखी
Video, Lucknow : यो यो हनी सिंह और राजेश्वर सिंह, विधायक सरोजनीनगर
उत्तर प्रदेश के 14 अस्पताल आधुनिक उपकरणों से होंगे लैस : ब्रजेश पाठक
विकसित भारत 2047- उत्तर प्रदेश की निर्णायक भूमिका : ब्रजेश पाठक
Jio-NHAI में करार - नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट

Post a Comment