BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर में घर में घुसकर लूट, पुलिस जाँच में जुटी

बिजनौर में घर में घुसकर लूट, पुलिस जाँच में जुटी 

रिपोर्ट: शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर में घर में घुसकर लूट, पुलिस जाँच में जुटी

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में उस वक्त हडक़ंप मच गया जब दिनदहाड़े एक घर में लाखों रुपए के जेवरात की लूट हो गई। सुबह-सुबह हुई इस लूट से जिले भर में हडक़ंप मचा रहा। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस, पुलिस क्षेत्राधिकार देश दीपक सिंह सहित पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने भी घटना स्थल का दौरा किया और परिजनों से पूछताछ की ..... प्राप्त जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम मंडोरा जट में सुबह करीब 9 बजे योगेंद्र सिंह के घर में एक महिला व पुरुष घुस आए । इसके बाद पुरुष ने योगेंद्र सिंह की पुत्रवधू शिवानी के गले पर चाकू रखकर न केवल उसके पहने हुए जेवर उतरवा लिए बल्कि घर में रखे करीब 25 तोले के जेवरात भी लूट लिए । 



परिजनों ने बताया कि योगेंद्र सिंह के तीन बेटे हैं। सुमित कुमार जो इस समय फौज में जम्मू कश्मीर में तैनात है। दूसरा बेटा अमित जो गांव का राशन डीलर है और तीसरा बेटा अक्षय जो घर पर रहता है। बताया जाता है कि सुमित कुमार जम्मू कश्मीर तो अमित किसी काम से मुरादाबाद गया हुआ था जबकि अक्षय किसी काम से हल्दौर के लिए चला गया था। घर में अकेली अमित कुमार की पत्नी शिवानी मौजूद थी जिसकी अकेली उपस्थिति भांपकर अज्ञात लुटेरे घर में घुसे और शिवानी की गर्दन पर चाकू रखकर लाखों रुपए के जेवराती लूट कर ले गए।

परिजनों ने बताया कि 12 से 13 तोले के जेवरात सुमित तो इतनी ही कीमत के जेवरात अमित के कमरे में मौजूद थे जिन्हें अज्ञात लुटेरे लूट कर ले गए।

अभिषेक झा, पुलिस अधीक्षक, बिजनौर



Post a Comment