BREAKING NEWS

Big story

News

सीएमओ बिजनौर ने की प्रेसवार्ता : 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलेगा टीकाकरण अभियान

सीएमओ बिजनौर ने की प्रेसवार्ता : 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलेगा टीकाकरण अभियान

रिपोर्ट, शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : सीएमओ डॉ कौशलेन्द्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में खसरा एवं रूबेला टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाएगा जो कि दिनांक 16 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 27 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा

डॉ कौशलेन्द्र सिंह
इस अभियान में जनपद के समस्त राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थान में टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा टीकाकरण कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा यह टीकाकरण बच्चों को खसरा एवं रूबेला जैसी जानलेवा बीमारी से बचाएगा इस अभियान के अंतर्गत 2163 विद्यालयों एवं मदरसों में 132974 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा जिसके लिए 2163 सत्रों का आयोजन विद्यालय एवं मदरसों में किया जाएगा इस दौरान डॉक्टर के के राहुल, डॉक्टर  प्रताप सिंह (जिला प्रशिक्षण अधिकारी ) डॉ राजीव कुमार (यूएनडीपी) एवं डॉक्टर अमित कुमार (जे एस आई) उपस्थित रहे

बाइट- डॉ कौशलेन्द्र सिंह (CMO BIJNOR)


Post a Comment