BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बिजनौर का दौरा किया, बजट की सराहना की

बिजनौर : प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बिजनौर का दौरा किया, बजट की सराहना की

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बिजनौर का दौरा किया, बजट की सराहना की

बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बिजनौर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर  केंद्र सरकार के बजट की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।

दरअसल बिजनौर से लेकर प्रभारी और प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उधमशीलता विभाग मंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने अमेरिका द्वारा टैरिफ दरों को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने इसे देश की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मीडिया से बात करते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना और अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी पर पहुंच गया है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए नौवें बजट का जिक्र किया। मंत्री ने बताया कि यह बजट चार प्रमुख वर्गों - किसानों, नौजवानों, महिलाओं और गरीबों - को पोषित करने के लिए है, जिसका अर्थ है कि यह समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कोई न कोई योजना लेकर आया है। उन्होंने जोर दिया कि यह बजट किसी एक समाज या व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों को प्रभावित करने वाला है। अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र के लिए 10,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इसके अतिरिक्त, सरकार ने प्रत्येक जनपद में महिला छात्रावास बनाने की बड़ी घोषणा की है। यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने में मदद करेगी। हाईटेक करने के लिए अभी इस बजट में रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश नहीं देखने दूंगा देश नहीं झुकने दूंगा हमें अपने प्रधानमंत्री पर बहुत गर्व है कि जिन्होंने अमेरिका के सामने झुकने का काम नहीं किया और आज अमेरिका ने ही दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए 50 टैरिफ अब 18 परसेंट किया।

बाइट कपिल देव अग्रवाल प्रभारी मंत्री





Post a Comment