बिजनौर : जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कावड़ यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कावड़ यात्रियों पर बरसाए फूल, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कावड़ यात्रियों को यथासंभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
बिजनौर 14 फरवरी 2026 :- जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा तहसील नजीबाबाद के मोटा महादेव एवं भागूवाला स्थित कावड़ शिविर पहुंचकर कावड़ यात्रियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रियों को यथासंभव सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और सेवाभाव से उनकी सहायता भी करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन शिविरों में कावड़ यात्रियों की सेवा के लिए खान-पान या अन्य खाद्य सामग्री क्रय अथवा निशुल्क वितरित की जा रही है, उसकी गुणवत्ता की नियमित रूप से चेकिंग की जाए ताकि फूड प्वाइजनिंग का कोई भी प्रकरण उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने रास्ते में पढ़ने वाले सभी पुलिस थानों एवं अस्पतालों के संबंध में निर्देश दिए कि यदि कोई कावड़ यात्री सहायता अथवा चिकित्सा सुविधा के लिए उनके पास आए प्राथमिकता के आधार पर उनको अपनी सेवाएं उपलब्ध कराई जाए तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।







Post a Comment