BREAKING NEWS

Big story

News

जियोफाइनेंस ऐप पर अब अलग-अलग बैंकों और NBFC की एफडी सुविधा उपलब्ध

जियोफाइनेंस ऐप पर अब अलग-अलग बैंकों और NBFC की एफडी सुविधा उपलब्ध

एफडी में निवेश हुआ आसान, जियोफाइनेंस ऐप पर 8.15% तक ब्याज के विकल्प

पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया, एक डैशबोर्ड से आसान ट्रैकिंग

जियोफाइनेंस ऐप पर अब अलग-अलग बैंकों और NBFC की एफडी सुविधा उपलब्ध

मुंबई, 11 फरवरी 2026: जियोफाइनेंस ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई बैंकों और एनबीएफसी की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सेवाएं शुरू की हैं। इससे ग्राहकों को अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं होगी और वे एक ही ऐप पर विभिन्न बैंकों की एफडी की तुलना कर निवेश कर सकेंगे।

ऐप पर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और महिंद्रा फाइनेंस सहित कई संस्थानों की एफडी उपलब्ध हैं। यूजर्स ब्याज दर के आधार पर विकल्पों को फिल्टर कर सकते हैं। जियोफाइनेंस ऐप पर 8.15% सालाना तक की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।

पूरी प्रक्रिया एंड-टू-एंड डिजिटल है, जिससे कुछ ही मिनटों में एफडी बुक की जा सकती है। साथ ही एकीकृत डैशबोर्ड के जरिए रिटर्न, मैच्योरिटी डेट और रिन्यूअल रिमाइंडर की सुविधा भी ग्राहकों को मिलेगी।

जियोफाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने कहा, “एफडी देश में बचत का एक लोकप्रिय विकल्प है, लेकिन ग्राहकों को अक्सर अलग-अलग एफडी विकल्पों की तुलना करने और निवेश ट्रैक करने में दिक्कत होती है। जियोफाइनेंस ऐप के जरिए हम रिसर्च, तुलना, बुकिंग और ट्रैकिंग की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बना रहे हैं, ताकि यूजर्स अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार बेहतर निर्णय ले सकें।”

Post a Comment